Breaking News 

भारत में 15 साल बाद कोई नहीं रहेगा गरीब!

यदि भारतीय अर्थव्यवस्था सालाना 8 फीसदी के हिसाब से विकास करती है, तो आगामी 15 वर्षों में सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) करीब 8 खरब डॉलर तक पहुंच जाएगा और गरीबी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया तो कम से कम ऐसा ही मानते हैं। पनगढ़िया ने कहा कि अगले डेढ़ दशक के दौरान भारतीय आबादी के बहुत बड़े हिस्से में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जीवन स्तर में सुधार होगा और सुविधाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा, ‘मौजूदा दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था तमाम बड़ी इकोनॉमी में सबसे तेज रफ्तार अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। अब इसने चीन को पीछे छो़ड़ दिया है।

उन्‍होंने कहा, ‘पिछले 15 वर्षों के दौरान (2016-17 तक) भारतीय अर्थव्यवस्था सालाना तकरीबन 9 फीसदी के हिसाब से आगे बढ़ी है।’ वे संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Related posts

Leave a Comment