बुरी तरह से डेंगू की गिरफ्त में यह राज्य, स्थिति और भी हो सकती है भयावह
बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिसकी वजह से डेंगू जैसी बीमारियां अपना पांव पसारने लगती हैं। मौजूदा समय में केरल बुरी तरह से इसकी चपेट में है। मच्छरों के कारण वायरल फीवर हो जाता है, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होने लगता है और यहां तक कि समय पर इलाज नहीं कराया गया तो शख्स की मौत तक हो जाती है।
यहां के तिरुवंतपुरम और पलक्कड़ जिले तो सबसे ज्यादा डेंगू की गिरफ्त में हैं, जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भी ज्यादा बुरी स्थिति देखने को मिल सकती है।

