Featured Article Interesting 

इस चीज़ से डर लगता है ‘बेयर ग्रिल्स’ को

दोस्तों, आपने डिस्कवरी चैनल पर ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ नामक शो तो जरूर देखा होगा जिसका होस्ट ‘बेयर ग्रिल्स’ सांप को, ज़िंदा मछली को खा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की बेयर ग्रिल्स, जो बड़ी बड़ी कठिनाइयों और मुश्किलों से नहीं डरता। जिसे वीरान से वीरान जंगल में और मीलो दूर तक फैले रेगिस्तान में अकेले घूमने से डर नहीं लगता, जो मौत के मुंह से उसे छूकर बाहर आ जाता है। उसको कॉकटेल पार्टी से डर लगता है

बेयर का कहना है कि कॉकटेल पार्टी का डर, उनके लिए बड़े-बड़े पहाड़ों पर चढ़ने से कहीं अधिक डरावना है। वह किसी भी कॉकटेल पार्टी में नहीं जाते हैं। इसके अलावा उन्हें खारे पानी के मगरमच्छ ओं से भी डर लगता है।

बताते चलें कि बेयर ग्रिल्स डिस्कवरी पर आने वाले शो मैन वर्सेस वाइल्ड से काफी प्रसिद्ध हुए थे। उनके अनुसार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ पर चढ़ना उनके लिए गौरवान्वित पल था। वह कहते हैं कि यह एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने एवरेस्ट पर 23 साल की उम्र में चढ़ कर एक रिकॉर्ड कायम किया है।

बेयर, एक बेस्ट सेलर राइटर है। उनकी पहली किताब ब्रिटेन के 10 शीर्ष सर्वाधिक बिकने वाली सूची में शामिल बुक है। उनकी दूसरी किताब जिसे उन्होंने 2004 में लिखा था। उनकी तीसरी किताब “फॉर सर्वाइवर: बेयर ग्रिल्स”। जिसमें उन्होंने ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ नामक शो के दौरान दुनिया के सबसे प्रतिकूल स्थानों से सीखे हुए अपने जीवन रक्षक कौशल को बताया है। संडे टाइम्स के अनुसार उनकी किताब टॉप 10 किताबों की सूची में आती है

Summary
इस चीज़ से डर लगता है 'बेयर ग्रिल्स' को - ......India Alive
Article Name
इस चीज़ से डर लगता है 'बेयर ग्रिल्स' को - ......India Alive
Description
बेयर ग्रिल्स शो मैन वर्सेस वाइल्ड से काफी प्रसिद्ध हुए थे। उनके अनुसार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट एवरेस्ट' पर चढ़ना उनके लिए गौरवान्वित पल था
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment