सीमेंट की बोरियां इस्तेमाल करके महिला ने बनाया अपना वेडिंग गाउन
यूँ तो सीमेंट की बोरियां खाली होने के बाद लोग अक्सर उन्हें फेंक देते है। मगर इस महिला ने सीमेंट की बोरियो से जो कारनामा करके दिखाया है, वो आज तक शायद ही किसी ने किया होगा। आपको जानकारी हैरानी होगी कि इस लड़की ने सीमेंट की बोरियां इस्तेमाल करके एक बेहतरीन वेडिंग गाउन बनाया है। जो उसने खुद अपनी ही शादी में पहना था। दरअसल यह साल 2012 की बात है। जब चीन की एक लड़की ने सीमेंट की बोरियों से सुंदर सा गाउन बनाया था। बता दे कि इस लड़की का नाम लिली है और इसने चालीस बोरियों का इस्तेमाल करके यह गाउन बनाया है। हालांकि इस गाउन की तस्वीरें अब कही जाकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। गौरतलब है कि उस समय लिली के घर मरम्मत का काम चल रहा था। जिसके चलते उनके पास सीमेंट की कई सारी खाली बोरियां बच गई थी।
भारत की महिला जिम्नास्ट दीपा कर्माकर को बार्बी लुकलेस द्वारा किया गया सम्मानित

भारत की बेटियों ने ढहाई चीन की ‘दीवार’, जीत लिया एशिया हॉकी कप
सीमेंट की बोरियां इस्तेमाल करके..
इसके इलावा लिली ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की हुई थी। दरअसल उस समय लिली के परिवार की आर्थिक व्यवस्था कुछ खास अच्छी नहीं थी। जिसके कारण लिली आधे से ज्यादा समय खेतो में काम करके ही निकल जाता था। मगर फिर भी लिली ने अपनी मेहनत से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा कर ही लिया। वही अगर खबरों की माने तो असल में लिली बारिश से बचने और खेत में आसानी से काम करने के लिए ही एक ड्रेस बना रही थी। मगर बाद में अपने टैलेंट का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने उसी ड्रेस को वेडिंग गाउन का रूप दे दिया। यहाँ तक कि सीमेंट की बोरियां इस्तेमाल करके लिली ने जो गाउन बनाया था, उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी डाल दी।
जानें नवाज़ुद्दीन सिद्द्की की ज़िंदगी से जुड़ा, वो 12 साल का सच
हालांकि उनके गाउन की तस्वीरें अब कही जा कर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दे कि लिली की शादी साल 2012 में ही हो चुकी है और अब उनका एक बेटा भी है।
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



