पपीता के साथ ना करें इन चीजों का सेवन, पहुंच सकता है नुकसान, जानियेंhealth Knowledge Lifestyle 

पपीता के साथ ना करें इन चीजों का सेवन, पहुंच सकता है नुकसान, जानियें

क्या आपको ये पता है कि पपीता एक ऐसा फल है। जिसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ और फिट रखते हैं। डाइट को हेल्दी बनाने के लिए लोग इसमें पपीते को शामिल करते हैं। आपको बता दें कि अगर आप रोज पपीता खाते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। यह शरीर को कई तरह की बीमारियों और इंफेक्शन से बचाता है। इतने सारे फायदे होते हुए भी पपीता जहरीला भी हो सकता है। तो अगर आप पपीते के साथ इन चीजों का सेवन करते है तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आइये जानते है इसके बारे में।

नींबू का ना करें सेवन

आपको बता दें कि पपीता और नींबू दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन इन्हें भूलकर भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। अगर आप पपीते को सलाद के तौर पर खाते हैं और उसमें नींबू का रस मिला देते हैं तो यह जहर की तरह काम कर सकता है। दोनों का एक साथ सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बिगड़ सकता है। एनीमिया आपको शिकार बना सकता है।

नारंगी

जैसा कि नींबू की तरह संतरा भी एक खट्टा फल है। पपीता और संतरा एक साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। यह आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। इसके और भी कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए इस संयोग को भूलकर भी नहीं अपनाना चाहिए।

केला

जब भी पौष्टिक फल की बात आती है तो केले का नाम सबसे पहले लिया जाता है लेकिन पपीते के साथ भूलकर भी केला नहीं खाना चाहिए। दोनों को एक साथ खाने से डाइजेशन से जुड़ी समस्‍याएं हो सकती हैं।

 

Related posts

Leave a Comment