गर्मी के मौसम में इस तरह साफ करें बाथरूम की टाइल और फर्श, जानियें कैसेFeatured Article Knowledge 

गर्मी के मौसम में इस तरह साफ करें बाथरूम की टाइल और फर्श, जानियें कैसे

जैसा कि हम सभी जानते है कि गर्मी के मौसम में पूरे घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है क्योंकि इस मौसम में वायरल बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। वहीं, घर के साथ-साथ बाथरूम की सफाई भी बहुत जरूरी है लेकिन क्या आप ये जानते है कि सबसे मुश्किल काम है बाथरूम की टाइलों और फर्श को पॉलिश करना। वहीं अक्सर इसे साफ करने वाले महंगे उत्पाद हमारे बजट से बाहर हो जाते हैं, ऐसे में कुछ छोटे घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं।

नम स्पंज से करें साफ

आपको बता दें कि बाथरूम वॉश बेसिन से दाग हटाने के लिए नींबू और बेसिन में नमक रगड़ें और 15 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें। एक कटोरे में बेकिंग सोडा डालकर बाथरूम की टाइलों को नम स्पंज से साफ करें। सफाई के बाद अपने बाथरूम की टाइलों को गर्म पानी से धो लें।

खास बात

वहीं, सफाई के लिए सिरका सबसे अच्छा क्लीनर माना जाता है। एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाएं। अब एक स्प्रे बोतल से टाइल्स को स्प्रे करें। कुछ देर के लिए अपनी टाइलों को ऐसे ही छोड़ दें, फिर अपनी टाइलों को ब्रश से साफ़ करें। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि आपके बाथरूम की टाइल साफ नजर आने लगेगी।

Related posts

Leave a Comment