धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में खरीददारी करेंगे तो खुलेगी किस्मत
इस साल धनतेरस 17 अक्टूबर (मंगलवार) को मनाया जाएगा. धनतेरस पर खरीदारी के लिए पंचांग में जो शुभ मुहूर्त दिया गया है वह शुभ मुहूर्त शाम 07:20 से 08:17 के बीच तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में कोई भी चीज खरीदने पर उसमें तेरह गुना बढ़ोतरी होती है. साथ ही भगवान धन्वंतरी की कृपा सदैव बनी रहती है. धनतेरस यानि धनत्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरी का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन यम और कुबेर की पूजा की जाती है. धनतेरस सामान्य रूप से दिवाली से दो दिन पहले आता है जिसे लोग काफी धून-धाम से मानते हैं.

