Breaking News 

सुषमा स्वराज ने फिर दिखाई दरियादिली, इलाज के लिए पाकिस्तनी महिला को दिया वीजा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए इलाज के लिए एक पाकिस्तानी महिला को वीजा देने की मंजूरी दी है. उन्होंने कहा, सरकार गुर्दे की बीमारी के इलाज के लिए भारत में इलाज की जरूरत रखने वाली एक पाकिस्तानी महिला के लिए वीजा जारी करेगी. इससे पहले महिला नीलिमा गफ्फार के पति ने विदेश मंत्री से उसके लिए वीजा की मंजूरी देने का अनुरोध किया था. सुषमा ने पाकिस्तानी महिला की तस्वीर डालते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘हम भारत में उनके इलाज के लिए वीजा दे रहे हैं.’’

कुछ ही दिन पहले  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बीमार पाकिस्तानी नागरिक को लिवर प्रत्यारोपण और तीन वर्ष की एक पाकिस्तानी बच्ची को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए वीजा मंजूरी दी थी.

Related posts

Leave a Comment