घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें आधार, नहीं लेगेगा कोई शुल्क, पढ़ियेFeatured Article Knowledge 

घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें आधार, नहीं लेगेगा कोई शुल्क, पढ़िये

आधार कार्ड अब सिर्फ पहचान पत्र नहीं, बल्कि जीवन के हर महत्वपूर्ण काम के लिए जरूरी दस्तावेज बन गया है। बैंक खाता खोलना हो, गैस सब्सिडी लेना हो, पेंशन योजना या स्कूल एडमिशन का काम हो, मोबाइल सिम लेना हो या कोई सरकारी-निजी सेवा, आधार कार्ड अनिवार्य है। अगर आपका आधार कार्ड खो गया हो या पुराना हो चुका हो तो चिंता की कोई बात नहीं है। अब आप आसानी से और बिल्कुल मुफ्त घर बैठे अपना ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।

खास बात

आधार कार्ड खो जाने पर सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइ  पर जाएं। फिर ‘डाउनलोड आधार’ विकल्प चुनें। इसके बाद आधार नंबर (UID), नामांकन आईडी (EID) या वर्चुअल आईडी (VID) में से कोई एक विकल्प चुनें। आवश्यक जानकारी भरें, कैप्चा डालें और ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें। मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन करने के बाद आप अपना ई-आधार पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

इसका कर सकते है उपयोग

अगर आप अपने आधार नंबर के दुरुपयोग को लेकर चिंतित हैं तो UIDAI की बायोमेट्रिक लॉक सुविधा का उपयोग कर सकते हैं, साथ ही वर्चुअल आईडी (VID) बनाकर अस्थायी और सुरक्षित आधार उपयोग भी कर सकते हैं। इस आसान प्रक्रिया से आप बिना किसी झंझट के नया आधार कार्ड घर बैठे डाउनलोड कर आसानी से अपनी पहचान सुरक्षित रख सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment