यूपी में मौसम ले रहा करवट, पढ़िये पूरी खबरFeatured Article Knowledge News 

यूपी में मौसम ले रहा करवट, पढ़िये पूरी खबर

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 30 जिलों में आज आंधी, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने उत्तर और दक्षिण यूपी के लिए यह ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

उत्तर और दक्षिण दोनों हिस्से होंगे प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी यूपी में स्थित कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, चित्रकूट, झांसी, बांदा और फतेहपुर जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ मध्यम से तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। वहीं उत्तरी उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर, बस्ती, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सीतापुर और गोरखपुर सहित कुल 15 जिलों में आंधी और तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थान पर वज्रपात होने के भी आसार हैं।

प्रशासन सतर्क, नागरिकों को अलर्ट

राज्य सरकार और संबंधित जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। वहीं नागरिकों को खुले में न रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, एवं घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। किसान खुले खेतों में पड़ा अनाज और फसल बचाने के लिए उन्हें ढकने या सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।

अगले 48 घंटे भी रहेंगे संवेदनशील

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत है, जो आगामी दिनों में और तेज हो सकती है। अगले 48 घंटों तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसी ही वर्षा और तेज हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है।

Related posts

Leave a Comment