Breaking News हिन्दी लेख 

गांव के गरीबों के लिए मार्च 2018 तक पचास लाख घर बनाएगी मोदी सरकार

मोदी सरकार ने 31 मार्च 2018 तक गांव में रहने वाले गरीबों के लिए पचास लाख घर बनाने का फैसला किया है। ये घर उन लोगों को दिए जाएंगे जो या तो बेघर हैं या फिर एक या दो कच्चे कमरों (जिनकी छत भी कच्ची है) में रह रहे हैं।

सरकार का कहना है कि योजना का शुभारंभ 2016 में किया गया था, लेकिन निर्माण शुरू करने में कुछ देरी हुई, क्योंकि लाभार्थियों का सहीं आंकड़ा जुटाने का काम चल रहा था। एक प्रवक्ता ने बताया कि योजना का ध्येय लोगों को शौचालय व गैस कनेक्शन के साथ पक्की छत मुहैया कराना है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 31 मार्च 2019 तक एक करोड़ नए घरों का निर्माण होना है। इनमें से 51 लाख घर मार्च 2018 तक बनाए जाने हैं। योजना के क्रियान्वयन के लिए 2011 की जनगणना की सहायता ली जा रही है।

Related posts

Leave a Comment