Breaking News 

अब सड़क पर गलत पार्क गाड़ी की फोटो भेजो और इनाम पाओ: गडकरी

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को नागरिकों से कहा कि अगर कोई पार्किंग नियम तोड़कर गलत जगह कार खड़ी करता है तो उसकी तस्वीर खींचकर संबंधित अधिकारियों या प्राधिकरणों को भेजें। संबंधित वाहन मालिक पर लगाए जाने वाले 500 रुपये के जुर्माने का 10 प्रतिशत इनाम संबंधित फोटो भेजने वाले व्यक्ति को मिल सकता है।

गडकरी ने कहा, ‘मोटर वाहन अधिनियम में मैं यह नया प्रावधान जोड़ने जा रहा हूं।’ इससे यकीनन गलत जगह गाड़ी पार्क करने वालों को सबक मिलेगा।

दिल्‍ली में लगभग हर सड़क पर गलत ढंग से गाडि़यां पार्क होती है। इससे आप लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन गलत पार्क की गई गाडि़यों की वजह से कई बार भारी जाम लग जाता है। इसलिए गडकरी द्वारा मोटर वाहन अधिनियम में शामिल किया जा रहा ये प्रावधान काबिले तारीफ है।

Related posts

4 Thoughts to “अब सड़क पर गलत पार्क गाड़ी की फोटो भेजो और इनाम पाओ: गडकरी”

  1. R R Verma

    A right action but there should be authorised marked places (whether paid or free) for parking as in developed countries.
    Police must be corruptionless.

  2. R R Verma

    A right action but there should be authorised marked places (whether paid or free) for parking as in developed countries.
    Such actions are required against corrupt officials of every department specially police.

Leave a Comment