News 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 : भारत के 218 खिलाड़िओं का दल भेजा गया है, इनमें से 16 गोल्ड जीत चुके हैं

21वां कॉमनवेल्थ गेम्स 4 से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाला है। भारत से इस साल 218 खिलाड़िओं का दल भेजा गया है। इन खिलाड़िओं में से 16 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीत चुके हैं। गेम्स में इस बार कुल 275 इवेंट्स रखें गए हैं।

21वें कामनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में इस बार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भारत की ध्वजवाहक होंगी। पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 16 गोल्ड सहित कुल 64 पदक जीतें थे और मैडल टैली में पांचवें नंबर पर रहा था।

इनपे टिकी हैं उम्मीदें:-
गगन नारंग (शूटिंग), मानवजीत सिंह संधू (शूटिंग), हीना सिद्धू (शूटिंग), अपूर्वी चंदेला (शूटिंग), विनेश फोगाट (रेसलिंग), जोशना चिनप्पा (स्क्वाश), साइना नेहवाल (बैडमिंटन) इन तमाम खिलाड़िओं पर इस बार नजरें टिकीं हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के लिए गोल्ड कोस्ट भारतीय खिलाड़िओं का जो दल जा रहा हैं उनकी औसत उम्र 27 साल हैं। वहीं मैडल जीत चुके इन 16 खिलाड़िओं की बात करें तो इनमे सिर्फ चार ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र 27 साल से कम हैं। लेकिन, उनका अनुभव बेहतर है। इस बार भारतीय दल में शूटिंग के छह ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछले कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीत चुके हैं।

कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीत चुके कुछ भारतीयों पर एक नजर
गगन नारंग (शूटिंग) , उम्र : 34 साल
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल में एक, कॉमनवेल्थ गेम्स में आठ और कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में आठ गोल्ड जीत चुके हैं। तीन बार के ओलम्पियन, लन्दन ओलम्पिक और 2010 वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट रह चुके हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स का अच्छा अनुभव है। वर्ल्ड में सातवीं रैंक है। कई मैडल जीत चुके हैं तो इनसे जीतने की उम्मीदें लगाई जा रही है।

तेजस्विनी सावंत (शूटिंग) , उम्र:- 38 साल
ऐ कॉमनवेल्थ गेम्स में दो, आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में एक, आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक गोल्ड जीत चुकी हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला शूटर रही हैं। लेकिन इस बार इनसे पदक जीतने की उम्मीद कम की जा रही है क्योंकि इन्होने एक बार भी एशियाड या ओलम्पिक नहीं खेला है। 2010 के बाद इंटरनेशनल लेवल पर भी कोई पदक नहीं जीता है।हीना

सिद्धू (शूटिंग) , उम्र : 28 साल
ऐ वर्ल्ड में 13वें नम्बर की शूटर रह चुकी हैं। इनसे एक से अधिक पदक जितने की उम्मीद है। दो बार की ओलोम्पियन भी रह चुकी हैं। और कई बार गोल्ड जीत चुकी हैं।

अपूर्वी चंदेला (शूटिंग) , उम्र : 25 साल
इनकी मौजूदा रैंकिंग 35 है। इनसे पदक जीतने की उम्मीदें लगाई जा रही है। 2015 आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल में सिल्वर और आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज़ जीत चुकी हैं।

जीतू राय (शूटिंग) , उम्र : 30 साल
ऐ पिछले साल कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में हीना सिद्धू के साथ 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम का खिताब जीत चुके हैं। साथ ही कई बार गोल्ड और सिल्वर भी जीत चुके हैं। इनसे पदक जीतने की उम्मीद है।

विनेश फोगाट (रेसलिंग) , उम्र : 23 साल
2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किग्रा में गोल्ड जीत चुके हैं। वर्ल्ड में दूसरे नंबर की रेसलर हैं। २०१६ में एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज़ , 2017 और 2018 एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर जीत चुकी हैं। मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग बहुत अच्छी होने की कारण पदक जीतने की प्रबल दावेदार हैं।

साइना नेहवाल (बैडमिंटन) , उम्र : 28 साल
लन्दन ओलम्पिक की ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट। कॉमनवेल्थ गेम्स में एक, वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में एक और कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में एक गोल्ड जीत चुकी हैं। वर्ल्ड में नंबर एक रह चुकी एक मात्र भारतीय शटलर। चोट के बाद वापसी तो अच्छी की, लेकिन लय कायम नहीं रख पाई। फॉर्म में वापसी कर सकीं तो जीत सकती हैं।

जोशना चिनप्पा (स्क्वाश) , उम्र : 31 साल
2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीत चुकी हैं। इंटरनेशनल लेवल टूर्नामेंट्स में छह बार चैंपियन रह चुकी हैं। दो बार रनर भी रही हैं।इनकी वर्ल्ड रैंकिंग 16 है और वर्ल्ड सीरीज रैंकिंग 15 है। पदक जीतने की तगड़ी दावेदार हैं।

अंचत शरत कमल (टेबलटेनिस) , उम्र : 35 साल
कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड जीत चुके हैं। 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस टीम इवेंट में ब्रॉन्ज़ भी जीत चुके हैं। इनकी वर्ल्ड रैंकिंग गिरी है। पहले 53वें नंबर पर थे अब 71वें नंबर पर आ गए हैं। उम्र भी ज्यादा है और पिछले कुछ समय से इनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। पदक जीतने की उम्मीद ना के बराबर है।

मनोज कुमार (बॉक्सिंग) , उम्र : 31 साल
इस साल पदक की संभावना इनसे भी काफी कम है। ऐ 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में, साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड जीत चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment