Breaking News 

कांग्रेस को ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर का मिला साथ

गुजरात चुनाव की तारीखों के एलान से पहले कांग्रेस ने मोर्चेबंदी तेज कर दी है। शनिवार को उसके ये प्रयास सफल होते नजर आए जब राज्य के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी।

पाटीदार आरक्षण आंदोलन से नेता बने हार्दिक पटेल ने कुछ शर्ते मानने पर कांग्रेस के समर्थन का इरादा जताया है तो दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने कहा है कि किसी भी कीमत पर भाजपा को हराना उनका मकसद है। इस बीच हार्दिक के दो सहयोगी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

शनिवार शाम गुजरात ओबीसी एकता मंच के संयोजक व ठाकोर सेना के नेता अल्पेश ठाकोर ने सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल के साथ दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद ठाकोर ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ सोमवार को गांधी नगर में होने वाली रैली में कांग्रेस में शामिल होंगे। राहुल गांधी इस रैली में खासतौर पर आएंगे।

Related posts

Leave a Comment