Breaking News 

उत्तराखंड में बारिश और सैलाब से 10 मौत

उत्तराखंड में बारिश और सैलाब में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले पौड़ी गढ़वाल में 6 की गई जान गई है. वहीं पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी लेवल 293 मीटर से ऊपर 293.30 पहुंच गया है. साथ ही बारिश से टिहरी डैम का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है.

टिहरी डैम की तरफ से टिहरी जिलाधिकारी को पत्र लिख कर अवगत कराया गया है कि लगातार पहाड़ों पर हो रही बारिश से डैम का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके बाद डैम से पानी छोड़ा जा सकता है. इसके लिए आगे नदियों के किनारे चेतावनी जारी करने की जरूरत है. आमतौर पर 560 क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है. पर जिस तरह से भारी बारिश हो रही है उसके बाद पानी की मात्रा बढ़ानी पड़ेगी.

ऐसे में टिहरी डैम से छोड़ा गया पानी 4 घंटे में देवप्रयाग, और 9 घंटे में ऋषिकेश तक पहुंच जाएगा ,और धर्मनगरी हरिद्वार में पहुंचने में इसको 11 घंटे का समय लगेगा.

Related posts

Leave a Comment