उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू
देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए शनिवार सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी. सीक्रेट बैलेट के माध्यम से होने वाले मतदान का रिजल्ट भी आज ही घोषित कर दिया जाएगा. उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए की तरफ से वेंकैया नायडूऔर सप्रंग की तरफ से गोपालकृष्ण गांधी को उम्मीदवार बनाया गया है. हालांकि पर्याप्त संख्या बल होने के कारण वेंकैया नायडू का उप राष्ट्रपति बनना लगभगत तय है. वह भैरों सिंह शेखावत के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि वाले दूसरे उप राष्ट्रपति होंगे.

