हथेली में ये निशान दिलाते है अपार धन, जीवन में रहता है सुख, पढ़ियेFeatured Article Knowledge Lifestyle 

हथेली में ये निशान दिलाते है अपार धन, जीवन में रहता है सुख, पढ़िये

बहुत से लोग ऐसे होते है जिनको काफी मेहनत के बाद पैसा प्राप्त होता है। वहीं, कुछ लोगों को आसानी से पैसा मिल जाता है तो कुछ को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता तक नहीं मिलती है। इसके पीछे व्‍यक्ति का भाग्‍य भी हथेली के कारण जिम्‍मेदार होता है। जानकारी के लिए बता दें कि हस्‍तरेखा शास्‍त्र में बताया गया है कि हथेली में कुछ खास निशानों का होना बताता है कि व्‍यक्ति धनवान जरूर बनेगा।

मिलता है अपार धन-धौलत

क्योंकि इन निशानों चिह्नों को बहुत शुभ माना गया है। यदि जातक के हाथ में इनमें से एक भी निशान हो तो उसे अपने जीवन में अपार धन-दौलत, मान-सम्‍मान जरूर मिलता है। जो जीवन का एक सच्चा सुख होता है।

इससे अमीर घराने में होता है विवाह

जिन लोगों की हथेली में शुक्र पर्वत उठा हुआ हो तो वह जातक खूब अमीर बनता है। उसे अपनी ससुराल से भी पर्याप्‍त धन मिलता है। साथ ही वह जीवन में सारे सुख पाता है और लग्‍जरी लाइफ पाता है। यदि शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान हो तो जातक का विवाह अमीर घराने में होता है।

होते है बेहद ज्ञानी

एक बात का ध्यान रखें कि यदि शुक्र पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो जातक शादी के बाद खूब धनवान बनता है। उसकी सफलता में लाइफ पार्टनर का बड़ा योगदान होता है। जिन लोगों के हाथ में 3 मणिबंध रेखाएं हों और वे खासी स्‍पष्‍ट हों तो ऐसे जातक के पास न केवल खूब धन रहता है। बल्कि वह बेहद ज्ञानी भी होता है। इससे यह भी पता चलता है कि जातक के पिछले जन्‍म में भी बहुत अच्‍छे कर्म रहे हैं।

 

Related posts

Leave a Comment