Breaking News 

अब ‘नेत्र’ वायुसेना में शामिल, दुश्मनों को जमीन, समुद्र, आकाश से खोज निकालेगा

पांच दिनों तक चलने वाले एयरो इंडिया-2017 एयर शो का मंगलवार को यहां शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्वदेश में विकसित एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम ‘नेत्र’ को वायुसेना में शामिल किया गया। इसके अलावा रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के इंडियन मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर (आइएमआरएच) के मॉडल का अनावरण किया।

‘नेत्र’ के विकास में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका रही है। उनकी एक दशक से अधिक की मेहनत रंग लाई। इस सिस्टम का विकास महिला वैज्ञानिक जे. मंजुला के नेतृत्व में डीआरडीओ की प्रयोगशाला में किया गया। वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने इसके लिए महिला वैज्ञानिकों की प्रशंसा की। ‘नेत्र’ दुश्मन के प्रक्षेपास्त्र और विमान को जमीन, समुद्र और आकाश में 200 किमी के दायरे में खोज निकालने में सक्षम है। इसे ब्राजीली विमान एम्ब्रेयर-145 में लगाया गया है। जल्द ही ‘नेत्र’ की तरह की एक और प्रणाली को वायुसेना में शामिल किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment