विधानसभा चुनाव- इस उम्र के लोग घर बैठे कर पाएंगे अपना मतदान
जैसा कि हम सभी जानते है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तो ऐसे में प्रथम चरण के मतदान की तारीख भी अब नजदीक आ रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश में करीब सात चरणों में मतदान होना है। तो ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से जिले-जिले जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है कि जिससे मतदान का प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो सके।
पोस्टल बैलेट के जरिये डालेंगे वोट
आपको बता दें कि घर बैठे 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग, दिव्यांग और कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दरअसल, निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया है कि जिलों में बुजुर्ग, दिव्यांग और कोविड पॉजिटिव मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग कराने का प्रावधान किया गया है।
भरवाएं जा रहे फार्म 12 डी
जिसके लिए मतदाताओं को फार्म-12 डी भरवाना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए हर जिले में बीएलओ और सुपरवाइजर की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं, चंदौली के जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह बताते है कि ऐसे मतदातओं के यहां बीएलओ और सुपरवाइजर आवेदन फार्म-12 डी लेकर जा रहै है। जहां फार्म भरवाकर उनकी अनुमति भी ली जा रही है।
यही लोग उठा पाएंगे इस सुविधा का लाभ
हालांकि, आवेदन फार्म के अनुसार विधानसभावार ऐसे मतदाताओं को पोस्टल बैलेट मुहैया कराया जाएगा। जिसके जरिए वो अपने मतों का इस्तेमाल कर पाएंगे। यह सुविधा उन लोगो को ही मिलेगी जो यह फार्म 12 डी को भरेंगे। वहीं, पोस्टल बैलेट के लिए टीम का गठन किया जाएगा। जिसमें तमाम अधिकारीगण मौजूद रहेंगे। जहां इसकी वीडियों रिकार्डिंग की होगी।
साबधानी बरतने की है जरूरत
वहीं, अबकी बार कोरोना के बीच यह विधानसभा चुनाव हो रहा है। जहां ऐसे में लोगो को सावधानी भी बरतने की जरूरत है। जहां भी जाएं सतर्कता बरतें और भीड़ वाले इलाकें में भी जान से बचें।

