दिल्ली से ही क्यों चलती है राजधानी एक्सप्रेस, क्या है वजह, जानियेंFeatured Article Knowledge Travel 

दिल्ली से ही क्यों चलती है राजधानी एक्सप्रेस, क्या है वजह, जानियें

आज हम बात करने जा रहे है इंडियन रेलवे में चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में। क्यो यह ट्रेन आखिरकार दिल्ली से ही चलती है। क्या आपको ये बता है कि लोगों की जरूरत पूरी करने के लिए भारतीय रेलवे हर क्षेत्र में अपनी रेलगाड़ियों का संचालन करा रहा है। जैसा कि हर रोज करीब लाखों यात्री विभिन्न ट्रेनों में यात्रा करते है।

इस सन् शुरू हुई थी ट्रेन की शुरूआत

हालांकि, राजधानी एक्सप्रेस के बारे में बात की जाए तो इस ट्रेन की एक और खास बात है कि यह ट्रेन दूसरे किसी अन्य शहरों से होकर नहीं आती बल्कि सिर्फ दिल्ली से ही चलकर आती है। जानकारी के अनुसार आपको बता दें की राजधानी एक्सप्रेस की शुरुआत सन् 1969 में की गई थी।

ताकि यात्रियों को मिल सकें बेहतर सुविधा

दरअसल, इस ट्रेन का प्रतिदिन संचालन इसलिए किया गया था कि यह तेज रफ्तार में चल सके और यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव प्रदान कर सकें। वहीं, राजधानी एक्सप्रेस को दिल्ली जैसे शहर से इसलिए चालू किया गया था क्यूंकि एक समय पर सभी राज्य सरकार अपने राज्यों को दिल्ली राजधानी से जोड़ना चाहते थे।

कई शहरों से होकर गुजरती है ट्रेन

क्योकि उस वक्त सबके आगे ट्रेन ही एकमात्र विकल्प ही था। क्या आपको ये पता है कि राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से ही रवाना होकर वापस दिल्ली में ही आ जाती है। जिसके कारण राजधानी एक्सप्रेस को लखनऊ, जयपुर और अन्य कई शहरों से होकर गुजरती है।

खास बात

बता दें कि राजधानी जैसी ट्रेन का किराया अन्य ट्रेनों की अपेक्षा ज्यादा रहता है। जहां यह गाड़ी कम समय में आपको एक शहर से दूसरे शहर पहुंचा देती है। वहीं, यह ट्रेन पूरी ऐसी होती है। जिसमें 1,2, और 3 टियर लगाए जाते है। जहां इसमें साधारण कोच बिल्कुल भी नहीं लगाए जाते है। क्योंकि इसका किराया भी ज्यादा रहता है।

Related posts

Leave a Comment