Breaking News Crime News 

निर्भया के हत्यारों के पास अब सिर्फ एक हफ्ते का समय

दिल्ली हाईकोर्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले को सही ठहरा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्भया के हत्यारों के लिए एक हफ्ते के भीतर मौजूदा कानूनी विकल्प का इस्तेमाल करने की बात कही है। मीडिया से बात करते हुए वही दोषियों के वकील ने अपने मुवक्किल को कालकोठरी के भीतर बंद होने की बात कहीं। दोषियों के वकील एपी सिंह संवैधानिक फैसले के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि अब देखना यह है कि फैसला बिजली की तेज गति से होता है या संविधान के अनुसार। दोषियों के वकील ने राजनेताओं पर आरोप लगाया है कि आज तक किसी भी केस में कोर्ट शनिवार और रविवार को नहीं खुली ऐसा सिर्फ केवल इस केस में हुआ है। उन्होंने यह भी कहा है कि तमाम याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट सहित महामहिम राष्ट्रपति के पास भी पेंडिंग पड़ी है लेकिन राजनीति केवल इसी केस से जोड़कर की जा रही है।

जरूर देखें – पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर की यह घोषणा

इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की अर्जी पर फैसला सुनाते हुए कहा कि चारों दोषियों की अलग-अलग फांसी नहीं दी जा सकती है। वहीं केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि निर्भया के हत्यारों की फांसी में लगातार हो रही देरी के चलते केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट में अर्जी दी थी जिसमें कहा गया था कि जिन दोषियों के खिलाफ याचिका कोर्ट में लंबित नहीं है उन्हें फौरन फांसी पर लटकाया जाए।

किसी एक दोषी की याचिका लंबित होने पर अन्य दोषियों की सजा पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं है। हालांकि हाईकोर्ट के फैसले से निर्भया के दोषियों की फांसी की समय सीमा लगभग साफ हो गई है। हाई कोर्ट के अनुसार निर्भया के दोषियों को एक हफ्ते के भीतर जल्द से जल्द फांसी दी जाएगी।

Related posts

Leave a Comment