Breaking News News politics 

दिल्ली चुनाव में किस कांग्रेस प्रत्याशी ने मारा थप्पड़

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज पूरे दिल्ली में मतदान जारी है। सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच एक के बाद एक बयान बाजी भी दिखाई दे रही है। इसी बीच दिल्ली चुनाव में चांदनी  चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की।

अलका का कहना कि वह मतदान के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों से वोट डालने की अपील कर रही थीं। इस दौरान मजनू का टीला इलाके में वह एक बूथ पर पहुंचीं, जहां आप कार्यकर्ताओं ने इस बात पर आपत्ति जताई कि अलका कांग्रेस का चुनाव चिन्ह पहन कर क्यों घूम रही हैं। बस इसके बाद उनके बीच झड़प हो गई।

अलका लांबा के अनुसार AAP कार्यकर्ता धर्मेश को पोलिंग बूथ पर ना घुसने देने के बाद उन्होंने  मां बहन की अभद्र गाली दी। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाई और AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की।

जरूर पढ़ें –दिल्ली विधानसभा चुनाव – आज नामांकन दाखिल करेंगे अरविंद केजरीवाल

हालांकि आरोपी धूर्मेश को दिल्ली पुलिस के द्वारा थाने में बंद कर दिया गया है।

आपको बता दें कि अलका लांबा आम आदमी पार्टी से चांदनी चौक की विधायक भी रह चुकी हैं। पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अनबन होने की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। अलका लांबा पहले भी कांग्रेस पार्टी में रह चुकी हैं। पीड़ित AAP कार्यकर्ता संजय सिंह का कहना है कि पार्टी इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। बता दें कि दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राज्य की जनता आज दिल्ली में 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी।

 

 

 

Related posts

Leave a Comment