पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माणBreaking News politics Trending 

पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर की यह घोषणा

राम मंदिर देश का एक ऐसा मुद्दा रहा है जिसने भारत का राजनीतिक रुख 2014 से ही बदल दिया था साथ ही 2019 में एक बार फिर से मोदी सरकार केंद्र में आई तो जिन चुनावी मुद्दों पर बीजेपी को वोट मिला था उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया और हुआ भी ऐसा ही ! लेकिन अब लोगों की नजरें दिल्ली विधानसभा चुनाव पर जा टिकी हैं क्योंकि आने वाले परिणाम कुछ भी हो सकते हैं क्योंकि आज पीएम मोदी ने एक बार फिर से राम मंदिर का मुद्दा उठाया है, जिससे एक बड़ा फरेबदल होने की उम्मीद जताई जा रही है। जी हाँ, पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बात की है, जिसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

क्या की है नरेन्द्र मोदी ने घोषणा

दरअसल आज सदन की कार्यवाही के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर से राम मंदिर का जिक्र किया कि आने वाले समय में जल्द ही अब इसका निर्माण शुरू हो सकता है, क्योंकि इस मसले पर उच्चतम न्यायलय का फैसला आने के बाद ही यह कहा गया था कि केंद्र सरकार एक ट्रस्ट बनाकर जल्द से जल्द राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करे। पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर आज घोषणा कि जल्द ही राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को बना लिया जाएगा।

जदयू से बाहर होने के बाद अब इस पार्टी के लिए काम आएगी प्रशांत किशोर की रणनीति

हालाँकि पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद विपक्ष ने कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बीजेपी दिल्ली चुनाव जीतने के लिए ये हथकंडा अपना रही है। हालाँकि इसके पीछे क्या कोई रणनीति है या नही इस पर अभी तक कोई और बयान नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि बीजेपी का स्ट्रोक मास्टरस्ट्रोक की तरह काम कर सकता है।

एडीआर रिपोर्ट का खुलासा : आधे आप पार्टी प्रत्याशी है मात्र ग्रेजुएट

क्योंकि जहाँ कुछ दिनों पहले दिल्ली में बीजेपी का पत्ता साफ होते दिख रहा था तो वहीं नरेन्द्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सिंह की ताबड़तोड़ रैलियों से यह चुनावी खेल 50-50 में बंट गया है…अब आगे क्या होगा ये तो आने वाला चुनाव परिणाम ही बताएगा।

Summary
पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर की यह घोषणा
Article Name
पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर की यह घोषणा
Description
राम मंदिर निर्माण को लेकर पीएम मोदी ने आज ट्रस्ट बनाए जाने की घोषणा की है।
Author
Publisher Name
Indiaalive.in
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment