Featured Article Interesting News politics Trending 

 मसूद अजहर को बैन करने के लिए चीन राजी, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के मामले में भारत को एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल हुई है। जी हां, मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के लिए अब चीन राजी हो गया है। चीनी पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की पहल पर रजामंदी जताई है।

क्या कहा चीन ने –

भारत के द्वारा कई बार संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में मौलाना मसूद अजहर और जैश ए मोहम्मद के सरगना को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की पहल की गई लेकिन बार-बार चीन के अड़ंगे की वजह से मौलाना मसूद अजहर लगातार बचता गया।
 लेकिन इस बार जब पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद जैश ए मोहम्मद के सरगना को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया जा रहा था, तो एक बार फिर से चीन ने वीटो का इस्तेमाल करके मौलाना मसूद अजहर को बचा लिया। लेकिन उसके बाद जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, चीन के ऊपर दबाव पड़े तो उसने इस मामले में अब खुद ही, भारत के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है, और मौलाना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी करार होने के लिए राजी हो गया है। यदि मौलाना मसूद अजहर एक बार वैश्विक आतंकी करार हो जाता है तो उसकी सारी विदेशी संपत्ति ज़ब्त होने के साथ-साथ उस पर कई तरह के प्रतिबंध लग जाएंगे।
आपको बता दें कि 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था वहीं पूरे भारत देश में उस समय मातम फैल गया था कि, जिस तरीके से आत्मघाती हमला करके सीआरपीएफ के जवानों को मौत के घाट उतारा गया था। वह काफी दर्दनाक मंज़र था। लेकिन इस हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को बैन करने के लिए भारत ने जब कड़ा रुख इख़्तियार किया तो चीन ने एक बार फिर वीटो का इस्तेमाल करके भारत के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया लेकिन अब चीन ने इस पर अपनी सहमति जताई है।

Related posts

Leave a Comment