दसवीं की परीक्षा के लिए इस लड़की को करनी पड़ी घुड़सवारी
अक्सर आपने सुना होगा कि लोग शौकीन घुड़सवारी करते हैं और कुछ लोग घुड़सवारी करने के लिए बाकायदा ट्रेनिंग भी लेते हैं लेकिन अगर आप को कहा जाए कि आप किसी जरूरी काम के लिए साधन का उपयोग ना करके घुड़सवारी का प्रयोग करें और एक तय समय पर वहां पहुंचे जहां पर पहुंचने से अगर आपको 5 मिनट भी देर हो जाए तो आपको वहां पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा लेकिन कुछ ऐसा ही कारनामा एक लड़की ने अपनी दसवीं की परीक्षा के लिए किया है तो चलिए जानते हैं इस लड़की ने ऐसा क्यों किया ?
घुड़सवारी करने के पीछे की क्या थी वजह –
दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पेशेवर तरीके से घुड़सवारी करते हुए नजर आ रही है। पहली बार तो सभी लोगों को देखकर यह थोड़ा मजाकिया लगा कि लड़की स्कूल ड्रेस में घुड़सवारी क्यों कर रही है और उसके पीठ पर स्कूल बैग क्यों है लेकिन जब इस वीडियो की हकीकत ख़ंगाली गई तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई….
यह वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म “टि्वटर” के जरिए शेयर किया गया है इस वीडियो में एक लड़की दिखाई दे रही है जो कि यह वीडियो केरल के त्रिशूर का है। इसमें घुड़सवारी करते हुए दिखाई देने वाली लड़की की दसवीं की परीक्षा थी और वह उस परीक्षा को देने के लिए घर से बाहर निकली थी, लेकिन उसे कोई वाहन नहीं मिला और जब लड़की को यह लगा कि उसे परीक्षा देने में देरी हो जाएगी तो उसने घोड़े का सहारा लिया और वह घुड़सवारी करते हुए पेपर देने के लिए स्कूल जा पहुंची।
गौरतलब है कि जब लड़की घुड़सवारी कर रही थी तो घुड़सवारी करते हुए उस लड़की का वीडियो, मनोज कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने रिकॉर्ड कर लिया, जो कि सुबह सुबह चाय पीने के लिए अपनी चार पहिया वाहन से जा रहे थे। उन्होंने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए इस लड़की की हिम्मत की तारीफ की तो वहीं इसे सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा खूब पसंद भी किया गया।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

