अमेजन किंडल टैबNews 

अमेजन किंडल टैब के जरिए बेरोजगार युवाओं को बनाया जा रहा है नक्सली

अमेजन किंडल टैब का नाम तो आपने बहुत सुना होगा जो कि अमेजन के द्वारा जारी किया गया एक ऐसा एप्लीकेशन है जो आम तौर पर सभी एंड्रॉयड फोन पर उपलब्ध होता है और अमेजन किंडल टैब में बहुत सारी प्रेरणादायक किताबों का संग्रह भी है। जिसे लोग पढ़कर दैनिक जीवन में प्रभावित होते हैं और उससे लोगों को प्रेरणा प्राप्त होती है लेकिन अब एक जांच में पता चला है कि अमेजन किंडल टैब के जरिए बेरोजगार युवाओं को नक्सली बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है, तो चलिए जानते हैं कि  कैसे बेरोजगार युवाओं को नक्सली बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ?

क्या है पूरा मामला –

नक्सलवाद से दूर दूर तक नाता ना रखने वाले क्षेत्रों में विकास की गति बहुत धीमी है। यही वजह है कि नक्सली वहां की युवाओं के बीच पसरी बेरोजगारी की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें नक्सलवाद का पाठ पढ़ाने में लगे हैं और उन्हें नक्सली क्रियाकलापों में संलिप्त करना चाहते हैं और इसी बीच अमेजन किंडल टैब पर एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको चौंका दिया है। बीते 6 अप्रैल को बोकारो के नक्सल प्रभावित जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के स्थान पर सीआरपीएफ के साथ पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक को बरामद किया था साथ ही साथ इसमें दो अमेजन किंडल टैब भी मिले थे। इसके बाद जब नक्सल इन्वेस्टिगेशन सेल ने जांच शुरू की… उसके बाद इसमें कई तथ्य सामने आए जिसमें नक्सलियों के द्वारा अमेजन किंडल टैब का प्रयोग नक्सलवाद के प्रति प्रेरणा के लिए किया जा रहा था।
नक्सल प्रभावित पहाड़ी और जंगली इलाकों के बेरोजगार युवकों को निशाना बनाकर नक्सली उन्हें प्रशिक्षण के नाम पर अमेजन किंडल टैब के जरिए प्रेरणादायक किताबों को उपलब्ध करवा रहे हैं जिससे वह नक्सलवाद के प्रति प्रभावित हो रहे हैं। नक्सल इन्वेस्टिगेशन सेल की जांच में इस बात का खुलासा किया गया है जिसने सभी की आंखें खोल दी हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल ऐसे कई मामले सामने आए थे जिसमें युवाओं को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर आतंकवादी संगठन में काम करने का आमंत्रण दिया जाता था और उन्हें उसके बदले पैसे देने की बात भी कही जाती थी। हालांकि इस पर सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया अपनाते हुए ऐसे सभी संवेदनशील सोशल मीडिया के अकाउंट पर कड़ी नजर रखते हुए इन पर पाबंदी लगाने की कोशिश की और उसे रोका भी….. लेकिन अब अमेजन किंडल टैब पर इसे रोकना काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा।

Related posts

Leave a Comment