हमारे शरीर के लिए कितनी फायदेमंद होती है तिल, जानियेंFeatured Article health Knowledge Lifestyle 

हमारे शरीर के लिए कितनी फायदेमंद होती है तिल, जानियें

जैसा कि हम सभी जानते है कि हमारे यहां ठंड के सीजन में तिल का कितना महत्व होता है। क्योंकि तिल हमारे शरीर के लिए फायदमंद तो होती है ही साथ-साथ इसका सेवन करने से हमारा शरीर ठंड के दिनों में गर्म बना रहता है। वहीं, तिल एक ऐसी चीज है जो लगभग सभी घरों में पाई जाती है। आइये जानते है कि तिल खाने के क्या होते है फायदे।

बालों को रखेगी मजबूत

आपको बता दें कि अगर आप अपने बालों को चाह रहे है कि हमेशा स्वस्थ और मजबूत रहे, तो आपके लिए तिल बहुत ज्यादा लाभकारी हो सकती है। क्या आप ये जानते है कि तिल के बीजों में ओमेगा-3, ओमेगा-6, ओमेगा-9 जैसे आवश्यक फैटी एसिड मौजूद रहते है। जो हमारे बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने मे सहायक साबित होते है।

पाचन क्रिया में है सहायक

वहीं, तिल का इस्तेमाल पाचन क्रिया खराब होने पर किया जाता है। क्योंकि तिल मे अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। आपको पाचन सही करने के लिए रोज़ सुबह उठकर तिल का सेवन करना है। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों का इसका फायदा महसूस होने लगेगा।

भरपूर मात्रा में पाए जाते है ये तत्व

हालांकि, तिल में भरपूर मात्रा मे जस्ता, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे खनिज तत्व भी शामिल होते है। जो हमारे शरीर की हड्डियों के लिए बहोत ज्यादा लाभकारी होते है। तो अगर आप चाह रहे है कि शरीर की हड्डियां मज़बूत रहे तो तिल का सेवन जरूर करें। आप तिल का सेवन करिए इसका फायदा आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा। क्योंकि तिल बहुत ही ज्यादा लाभकारी होती है।

Related posts

Leave a Comment