आज उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा चुनाव आयोग
साल 2022 में करीब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को है। जिसमें अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। जहां इन्हीं सबको देखते हुए आज शनिवार के दिन चुनाव आयोग करीब 3.30 पर प्रेस कांफ्रेंस कर उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों से जुड़ी चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। जहां विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राज्य में चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी जायेगी।
चरण के साथ तारीखों का भी होगा ऐलान
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के लिये भी चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी जायेगी।जहां चुनाव आयोग आज साफ बता देगा कि किस राज्य में कितने चरण में और कितने-कितने तारीखों वोटिंग होगी। साथ ही साथ उम्मीदवारों के नामांकन, स्क्रूटनी, परिणाम आदि के तारीखों की भी जानकारी साथ में दी जाएगाी।
सबसे ज्यादा यूपी में है 403 विधानसभा सीटें
दरअसल, उत्तर प्रदेश में कुल विधानसभा सीटों की बात करें तो यह 403 विधानसभा सीटें हैं। जबकि उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं। बात करें पंजाब की तो यहां पर 117 सीटें और मणिपुर में 60 तो गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। जिसके लिए तारीखो का ऐलान आज कर दिया जाएगा।

खास बात
वहीं, अबकी बार 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टिया अपना पूरा जोर आजमा रही है। तो वहीं, एक ओर देश में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ने लगे है। जहां दिन-प्रतिदन बढ़ता आंकड़ा लोगो को डरा रहा है। हालांकि, अबकी बार ये तो तय है कि कोरोना के बीच यह चुनाव होंगे। जहां सबसे बड़ी बात सावधानी बरतने की है। जहां भी जाएं कोरोना से बचने के लिए मास्क का उपयोग जरूर करें और भीड़ वाली जगह पर भी जाने से बचें और लोगो से दूरी भी बनाकर चलें एवं समाजिक दूरी का भी पालन अवश्य रूप से करें।

