80 साल का दुनिया का सबसे बूढ़ा सुपर मॉडल ‘वांग देशूं’
दोस्तों, अगर हिम्मत और हौसला हो तो क्या नहीं किया जा सकता है| ऐसा ही कुछ साबित कर के दिखाया है चीन के रहने वाले ‘वांग देशूं’ ने| वांग चीन के 80 साल के एक सुपर मॉडल है| जिन्होंने अपने वाक से रैंप पर आग लगा दी| वहां बैठे सभी नवयुवक-युवतिया उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे थे|
वांग, दुनिया के सबसे हॉटेस्ट दादाजी यानी की सबसे बूढ़े मॉडल है|इन्हे दुनिया के सबसे बूढ़े मॉडल का ख़िताब हासिल है| इन्हें दुनिया ने तब पहचाना, जब 2015 में इन्होंने बीजिंग फैशन वीक में रैंप पर कैटवॉक किया| उस फैशन शो में कैटवॉक के दौरान वो शर्टलेस थे और उन्होंने दिखाया कि इतनी ज्यादा उम्र में भी कोई कैसे फिट रह सकता है| यह काम बिना डेडीकेशन के नहीं हो सकता।
दुनिया भर से अटेंशन पाने के बाद वांग और भी डेडिकेशन के साथ अपने काम में जुटे हुए है| दुनिया भर से लोग उनसे मिलने आते हैं| दुनिया भर की मीडिया की चर्चा में रहते हैं| इसके चलते हैं वह अपने ब्रांड को प्रमोट कर पा रहे हैं| इस समय उनका मॉडलिंग करियर बहुत बेहतर चल रहा है, क्योंकि उन्होंने अभी कुछ दिन पहले डील साइन की है वो भी वर्ल्ड की बेस्ट ब्रांड ‘रीबॉक’ के साथ।

उन्होंने ने अपने लिए बहुत ही स्ट्रिक्ट तरीके से प्लान किया हुआ है| वो अभी भी रोज 4 घंटे से ज्यादा वर्कआउट करते हैं
दोस्तों उनकी जिंदगी हमें सिखाती है की उम्र महज़ एक नंबर है || अगर आपके इरादों और हौसलों में जान है तो एक न एक दिन जीत आपकी होगी|
हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर भेजे की हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी|

Writer, Storyteller, Dreamer



