Bollywood Entertainment Featured Article 

आधा दर्ज़न से ज़्यादा ब्लॉकबस्टर देने वाले, इस डायरेक्टर की पहली कमाई थी 35 रूपए

दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है, रोहित शेट्टी की। इंडस्ट्री का वो स्टार डायरेक्टर, जिसकी ज़िंदगी में उतना ही स्ट्रगल था। जितने स्ट्रगल में थोड़ा मिर्च-मसाला मिलाकर बॉलीवुड की कोई फिल्म बन सके। आधा-दर्ज़न से ज़्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्मे दे चुके रोहित शेट्टी की हर फिल्म के बारे में अब ये कयास लगाया जाता है की उनकी हर अगली फिल्म 100 करोड़ का आकंड़ा तो पार करेगी ही करेगी। गोलमाल सीरीज , सिंघम सीरीज, चेन्नई एक्सप्रेस, बोल बच्चन, सिम्बा जैसी फिल्मो से दर्शको का मनोरंजन करने वाले रोहित शेट्टी की ज़िंदगी कभी इतनी आसान नहीं थी। इस चका-चौंध की दुनिया से पहले घनघोर अँधेरा भी उनकी ज़िंदगी में था।
आइए जानते है, उनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

1- उनकी पहली फिल्म बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर ‘फूल और कांटें’ थी। जिसके लिए उनको 35 रूपए मिले थे। हालाँकि, इस फिल्म का उनको बहुत फायदा हुआ।क्यूकी, इस फिल्म के बाद वो और अजय देवगन बहुत गहरे दोस्त बन गए। उनकी ये दोस्ती आज भी कायम है।

2- उनकी पहली फिल्म बतौर डायरेक्टर ‘ज़मीन’ थी । जो की एक फ्लॉप फिल्म थी। उस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद कोई भी प्रोडक्शन हाउस और कोई भी स्टार उनके साथ काम नहीं करना चाहता था। लेकिन फिर अजय देवगन को उनकी फिल्म ‘गोलमाल’ की स्क्रिप्ट काफी पसंद आयी और तभी एक नया प्रोडक्शन हाउस ‘अष्टविनायक’ उनकी फिल्म को प्रोडूयस करने के लिए राज़ी हो गया। और इस तरह उनकी पहली हिट फिल्म ‘गोलमाल’ परदे पर आयी। जिसकी सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मदद कर नहीं देखा।

3- तुषार कपूर के डूबते फ़िल्मी करियर को बचाने वाली फिल्म गोलमाल में उनका रोल पहले डिनो मोरिआ को ऑफर किया गया था। लेकिन गूंगे और बेहरे का रोल होने के कारण उन्होंने ये रोल करने से मन कर दिया

Summary
आधा दर्ज़न से ज़्यादा ब्लॉकबस्टर देने वाले, इस डायरेक्टर की पहली कमाई थी 35 रूपए
Article Name
आधा दर्ज़न से ज़्यादा ब्लॉकबस्टर देने वाले, इस डायरेक्टर की पहली कमाई थी 35 रूपए
Description
रोहित शेट्टी की। इंडस्ट्री का वो स्टार डायरेक्टर, जिसकी ज़िंदगी में उतना ही स्ट्रगल था। जितने स्ट्रगल में थोड़ा मिर्च-मसाला मिलाकर बॉलीवुड की कोई फिल्म बन सके
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment