करण जौहर के ‘बलराज’ पर संजय दत्त की बेटी ने की टिप्पणी
बॉलीवुड के संजू भाई जिनकी जिंदगी के ऊपर फिल्म भी बन चुकी है वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं संजय दत्त की अगली फिल्म कलंक के बारे में जिसका टीज़र रिलीज हो चुका है। वहीं संजय दत्त की बेटी ने इस फिल्म के बारे में टिप्पणी की है जो काफी चर्चा का विषय बन गया है।
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने की यह टिप्पणी –
संजय दत्त की अगली फिल्म ‘कलंक’ का टीजर रिलीज हो चुका है और यह फिल्म काफी धमाल करने वाली है, जी हां करण जौहर के निर्देशन में बन रही है कलंक फिल्म में संजय दत्त का लुक जबरदस्त है संजय दत्त ने कैलेंडर फिल्म का एक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से साझा किया है और उन्होंने लिखा है किन “कम शब्दों के साथ आदमी का किरदार निभाना आसान नहीं होता।” उसके आगे उन्होंने लिखा है ‘बलराज’.. जिससे यह बात साफ-साफ समझ आ रही है कि संजय दत्त का कलंक फ़िल्म में नाम ‘बलराज’ है और वह एक गंभीर किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। संजय दत्त के पोस्ट को शेयर करते ही बॉलीवुड भी उनकी तारीफ करने उतर आया वरुण धवन ने संजय दत्त के उस लुक को काफी सराहा और उन्होंने कहा कि, “वाह ! क्या लुक है।” और उसके तुरंत बाद ही संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने भी अपने पापा की तारीफ करते हुए “आई लव यू पापा” लिखा। इसके बाद संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि “आप वैसे ही हैं….. बहुत कम शब्द बोलने वाले….ढेर सारा प्यार…..
गौरतलब है कि संजय दत्त की अगली फिल्म का नाम कलंक है। खास बात यह है कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 21 साल बाद पर्दे पर देखने को मिलेगी इसके अलावा वरुण धवन और आलिया भट्ट चौथी बार एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखे जाएंगे। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से की थी। इसके अलावा इस फिल्म में आदित्य राय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
करण जौहर के 'बलराज' पर संजय दत्त की बेटी ने की टिप्पणी
Description
हम बात कर रहे हैं संजय दत्त की अगली फिल्म कलंक के बारे में जिसका टीज़र रिलीज हो चुका है। वहीं संजय दत्त की बेटी ने इस फिल्म के बारे में टिप्पणी की है जो काफी चर्चा का विषय बन गया है।
Author
हम बात कर रहे हैं संजय दत्त की अगली फिल्म कलंक के बारे में जिसका टीज़र रिलीज हो चुका है। वहीं संजय दत्त की बेटी ने इस फिल्म के बारे में टिप्पणी की है जो काफी चर्चा का विषय बन गया है।
Publisher Name
Somendra singh
Publisher Logo


