आज अपनी पार्टी लॉन्च करेंगे पूर्व आईएएस शाह फैजल
लोकसभा चुनावों से पहले जहां नेताओं में दल बदलने की होड़ मची हुई है तो वहीं राजनैतिक पार्टियां एक-दूसरे से गठबंधन कर रही हैं. ऐसे में आज एक नया दल यानि पार्टी भी अस्तित्व में आने वाली है. दरअसल, जम्मू कश्मीर के पूर्व आईएएस शाह फैजल आज यानि रविवार को अपनी पार्टी जम्मू कश्मीर पिपुल्स मूवमेंट को लॉन्च कर सकते हैं.
शाह फैजल ने कहा, मैं चुनाव में भाग लेना चाहता हूं लेकिन किसी मौजूदा राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं, मैंने अपनी पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए इलेक्शन कमीशन में अर्जी दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद वो पार्टी के नाम का ऐलान कर देंगे। फैसल ने ये जरूर साफ कर दिया कि वो राजनीति में आ रहे हैं।सूत्रों की मानें तो महिला एक्टिविस्ट शेहला रशीद भी शाह फैसलकी पार्टी को ज्वाइन कर सकती हैं और फारुख अबदुल्ला के खिलाफ श्रीनगर से चुनाव भी लड़ सकती है.
बता दें कि पूर्व आईएएस शाह फैसल ने इसी साल जनवरी में IAS की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था.बता दें कि बीते जनवरी महीने में IAS अफसर शाह फैजल ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. शाह फैजल ने सिविल सेवा परीक्षा (2010) में टॉप किया था और वे जम्मू-कश्मीर से थे. शाह फैजल ने कश्मीर में कथित हत्याओं और इन मामलों में केंद्र की ओर से गंभीर प्रयास नहीं करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था. इस्तीफा देने के एक दिन बाद शाह फैजल ने कहा था कि उनका अगला कदम इस पर निर्भर करेगा कि कश्मीर के लोग, खासकर नौजवान उनसे क्या चाहते हैं. शाह फैसल ने कहा कि सरकारी सेवा छोड़ने के लिए उन्हें आलोचना और सराहना दोनों मिली है और उन्हें इसकी ‘पूरी उम्मीद भी थी |
शाह के इस्तीफे के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आईएएस अधिकारी के इस्तीफे को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस कदम से दुनिया उनकी पीड़ा और आक्रोश पर ध्यान देगी. अपने सिलसिलेवार ट्वीट में पूर्व गृह और वित्त मंत्री ने कहा था कि पहले कश्मीरी आईएएस टॉपर रहे शाह फैजल ने जो कुछ भी कहा है, वह नरेंद्र मोदी सरकार को दोषी ठहराता है |
राजनीति से जुड़ी सभी खबरें अब सिर्फ India Alive पर.


