क्या धोनी को आउट देना अंपायर का गलत फैसला था? सोशल मीडिया पर उठा सवाल
विश्वकप 2019 में पहले सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में मिली भारतीय टीम को हार के साथ भारत का सफर विश्व कप 2019 में समाप्त हो गया। भारत ने इस विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया मगर नॉकआउट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को हरा दिया। इस हार के बाद कई तरह के सवाल सोशल मीडिया पर खड़े किए जाने लगे हैं। दरअसल जब धोनी रन आउट से पहले वाली गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उस समय स्क्रीन पर जो इमेज दिखाई गई उसमें पावरप्ले के दौरान 6 फील्डर थर्टी यार्ड सर्किल से बाहर दिखाई दे रहे थे। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग आईसीसी पर प्रश्न उठा रहे हैं और इसे अंपायर का गलत फैसला करा दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर देखने को मिली आईसीसी के प्रति नाराजगी
दरअसल सोशल मीडिया पर आईसीसी के खिलाफ जिस फैसले को लेकर भारतीय प्रशंसक सवाल उठा रहे हैं। वह धोनी के रन आउट होने वाली गेंद का था। धोनी के रन आउट होने वाली गेंद फेंके जाने से पहले जो इमेज स्क्रीन पर दिखाई गई थी उसमें 6 फिल्डर 30 गज के दायरे से बाहर दिखाए जा रहे थे। जबकि नियम के मुताबिक 41 से 50 ओवर के बीच केवल पांच खिलाड़ी ही 30 गज दायरे से बाहर रह सकते हैं। भारतीय प्रशंसकों के मुताबिक धोनी के रन आउट होने वाली गेंद को नो बॉल दिया जाना चाहिए था।
पहले भी उठ चुके हैं सवाल
विश्व कप 2019 में अंपायर का गलत फैसला पहले भी चर्चा में रहा है। इस विश्वकप के कई मैचों में आईसीसी द्वारा नियुक्त अंपायरों ने गलत निर्णय लिए हैं। जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इसके पहले के मैचों में भी भारतीय हिटमैन रोहित शर्मा को गलत तरीके से आउट दिया जा चुका है। जिसको लेकर भारतीय प्रशंसक आईसीसी से अपनी नाराजगी जता चुके हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



