ज्यादा सुनने के चक्कर में कनकटा बन गया ये शख्स
कहते हैं इंसान का कान उसके पूरे शरीर का सबसे बड़ा खजाना है क्योंकि कान के की माध्यम से वह किसी भी बात को सुनता है और उसे हिसाब से उसका व्यवहार होता है लेकिन यदि आप को कहा जाए कि आप और भी अच्छा सुन सकते हैं लेकिन आपको अपना कान कटवाना पड़ेगा तो आप थोड़ा हैरत में पड़ जाएंगे लेकिन एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
ज्यादा सुनने की चाहत में धान कटवा बैठा यह शख्स –
दरअसल यह घटना आस्ट्रेलिया की है जहां पर एक शख्स को ज्यादा सुनने की चाहत थी और उसने बॉडी मॉडिफिकेशन के नए ट्रेंड को अपनाने के चक्कर में अपना कान ही कटवा बैठा है।
जी हां इस शख्स का नाम चार्ल्स बेंटले है जो कि ऑस्ट्रेलिया का निवासी है। इस शख्स को बहुत ज्यादा सुनने की चाहत थी और इसी चाहत में जब उसने सोचा कि क्यों ना बॉडी मॉडिफिकेशन के जरिए अपने कानों में कुछ परिवर्तन किया जाए तो इस चक्कर में उसने अपने कान का निचला हिस्सा ही कटवा दिया जिसके बाद यह कान काफी अजीब दिखने लगा।
देखते ही देखते कान कटे चार्ल्स बेंटले की फोटो इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल होने लगी और यह चर्चा का विषय बन गई। पहले तो लगा यह किसी बीमारी की वजह से हुआ होगा लेकिन जब इसकी हकीकत खंगाली गई तो पता चला कि यह शख्स अपनी मर्जी से अपने कानों को कटवाने के लिए, स्वीडन के मशहूर बॉडी मॉडिफिकेशन आर्टिस्ट चाय माइबर्ट से संपर्क किया और अपने कानों का इस तरह से मॉडिफिकेशन करवाया।
माइबर्ट ने कहा कि कान के जिस हिस्से को काट कर निकाला गया है दरअसल वह काफी संवेदनशील है और उसके ऑपरेशन की प्रक्रिया बहुत खतरनाक है। जरा सी चूक होने पर इंसान बहरा भी हो सकता है माइबर्ट ने कहा कि उन्होंने चार्ल्स बेंटले के कान का ऑपरेशन अपने स्टॉकहोम स्थित स्टूडियो में किया था।
माइबर्ट ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर दी। जिसे अब तक 16 हजार लोगों ने लाइक किया है और करीब 17 हजार लोगों के द्वारा इस पोस्ट को शेयर किया जा चुका है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Description
जी हां इस शख्स का नाम चार्ल्स बेंटले है जो कि ऑस्ट्रेलिया का निवासी है। इस शख्स को बहुत ज्यादा सुनने की चाहत थी और इसी चाहत में जब उसने सोचा कि क्यों ना बॉडी मॉडिफिकेशन के जरिए अपने कानों में कुछ परिवर्तन किया जाए तो इस चक्कर में उसने अपने कान का निचला हिस्सा ही कटवा दिया जिसके बाद यह कान काफी अजीब दिखने लगा।
Author
SOMENDRA SINGH
Publisher Name
INDIAALIVE.IN
Publisher Logo


