आख़िर 9 करोड़ में क्यों बिका यह लाजवाब कबूतर ? पढ़ें पूरी ख़बर…
कबूतर एक बहुत ही आम पक्षी माना जाता है जो अक्सर आपके घर पर कभी ना कभी एक बार जरूर दिखाई देता है। ज्यादातर लोग इसे शौकियन पाल कर रखते हैं। लेकिन यदि आपको बताया जाए कि एक लाजवाब अरमांडो कबूतर की कीमत 9 करोड़ रुपए भी हो सकती है तो यह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे लेकिन चलिए आज हम बताते हैं आपको ऐसे ही एक कबूतर के बारे में जो 9 करोड़ से भी ज्यादा रुपए में बेचा गया है।
चीन के एक शख्स ने 9.7 करोड रुपए में खरीदा है ये कबूतर –
चीन देश सस्ते और गैरटिकाऊ सामान के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अक्सर उस पर और उसके द्वारा बनाए गए उत्पादों पर मीम्स और चुटकुले बनाए जाते रहते हैं। लेकिन चीन के ही एक शख्स ने करीब 9.7 करोड़ रुपए का एक लाजवाब अरमांडो कबूतर खरीदा है।
दरअसल जिस कबूतर को 9.7 करोड रुपए में खरीदा गया है उसका नाम अरमांडो है। इस कबूतर की खास बात यह है कि इस कबूतर का प्रयोग लंबी रेस के लिए किया जाता है, जो लंबी रेस में शीर्ष पर गिना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि लाजवाब अरमांडो कबूतर को कबूतरों का लुईस हैमिल्टन भी कहा जाता है। गौरतलब है कि लुईस हैमिल्टन फॉर्मूला वन रेसिंग कार में 5 बार चैंपियन रह चुके हैं।
अरमांडो की खासियत की वजह ही है कि यह सबसे महंगा बिकने वाला पक्षी बना, खास बात यह है कि की उम्र अभी 5 साल है और वह जल्द ही रिटायर होने वाला है। बावजूद इसके उसकी कीमत इतनी ज्यादा है। इसके अलावा अरमांडो की नीलामी के साथ साथ इसमें तकरीबन 178 अन्य कबूतरों को भी नीलाम किया गया है। जिसमें सात बच्चे भी शामिल थे।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Description
दरअसल जिस कबूतर को 9.7 करोड रुपए में खरीदा गया है उसका नाम अरमांडो है। इस कबूतर की खास बात यह है कि इस कबूतर का प्रयोग लंबी रेस के लिए किया जाता है। अरमांडो इकलौता ऐसा कबूतर है जो लंबी रेस में शीर्ष पर गिना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि अरमांडो को कबूतरों का लुईस हैमिल्टन भी कहा जाता है। गौरतलब है कि लुईस हैमिल्टन फॉर्मूला वन रेसिंग कार में 5 बार चैंपियन रह चुके हैं।
Author
SOMENDRA SINGH
Publisher Name
INDIAALIVE.IN
Publisher Logo


