आप भी आधी रात में उठकर खाते है खाना, तो ये हो सकती है परेशानीhealth Lifestyle News 

आप भी आधी रात में उठकर खाते है खाना, तो ये हो सकती है परेशानी

जैसा कि स्वस्थ शरीर के लिए सही भोजन के साथ ही, समय पर भोजन करना भी जरूरी होता है। लेकिन आजकल के बिजी शेड्यूल की वजह से अधिकतर लोग समय पर खाना नहीं खा पाते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो 11-12 बजे के बीच में ब्रेकफास्ट कर रहे हैं।

गड़बड़ा जाता है पूरा पाचन तंत्र

वहीं, कुछ लोग देर रात को डिनर करते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो ऐसे भी है, जो आधी रात में उठकर खाना खाते हैं। आधी रात में उठकर खाना खाने की आदत आपको बीमार बना सकती है। दरअसल, जब आप आधी रात में उठकर खाना खाते हैं, तो इससे सिर्फ नींद ही नहीं आपका पूरा पाचन-तंत्र भी गड़बड़ा जाता है। इसकी वजह से आपका मानसिक और शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

हो सकती है ये समस्या

अगर आप रात में उठकर खाना खाते हैं, तो इससे आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। खासकर, अगर आप कैलोरी या कार्ब्स वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इससे सीने में जलन हो सकती है। आपको पेट में गर्मी और जलन का अनुभव भी हो सकता है। इसलिए जिन लोगों को पहले से ही एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उन्हें आधी रात को भोजन करने से बचना चाहिए।

महसूस हो सकत है ये परेशानी

रात को जब आप पूरी नींद लेते हैं, तो सुबह अच्छा और फ्रेश महसूस करते हैं। लेकिन अगर रात में नींद टूट रही है, तो इससे आपको अगली सुबह तनावपूर्ण महसूस हो सकता है। खासकर, अगर आप रोजाना रात को उठकर खाना खाते हैं, तो इससे सर्कैडियन लय प्रभावित होती है। इसकी वजह से नींद खराब होती है और आपको तनाव या डिप्रेशन महसूस हो सकता है।

मोटापे का हो सकते है शिकार

रात में उठकर खाना खाने की आदत आपके वजन को बढ़ा सकती है। दरअसल, इससे नींद प्रभावित होती है। साथ ही, यह आदत हार्मोनल असंतुलन का कारण भी बनती है। इसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। रात के समय खाना खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, इससे आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment