विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट इस दिन खुलेंगे शुभ मुहूर्त के साथ, पढ़िये खबरInteresting Knowledge mythology News 

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट इस दिन खुलेंगे शुभ मुहूर्त के साथ, पढ़िये खबर

जानकारी के लिए बता दें कि गढ़वाल हिमालय की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। जहां इसका ऐलान बसंत पंचमी पर हो गया है। टिहरी जिले के नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजमहल में वसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पंचांगों की गिनती के बाद विधि-विधान से कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त निकाला जाता है।

पिछले साल इस दिन बंद हुए थे कपाट

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार इस पवित्र धाम के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर खोल दिये जायेंगे। चमोली जिले में भगवान विष्णु को समर्पित अधम कपाट पिछले साल 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।

हर साल पड़ती है कड़ाकी की ठंड

इस अवसर पर टिहरी के राजपरिवार के सदस्य, मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ सहित चारधाम, सर्दियों में कड़ाके की ठंड के कारण हर साल अक्टूबर-नवंबर में भक्तों के लिए अपने दरवाजे बंद कर देते हैं। जो अगले साल अप्रैल-मई में फिर से खुलते हैं। जहां दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान  के दर्शन के लिए पहुंचते है। जहां भारी संख्या में भीड़ पहुंचती है।

Related posts

Leave a Comment