वास्तु कहता है कि, घर में इन चीजों को ना रखें कदापि, माना जाता है अशुभ
वास्तु शास्त्र अनुसार पूजा घर यानि मंदिर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। कहा जाता है कि, जिस घर में पूजा पाठ सही से होती है उस घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहता है लेकिन वास्तु में पूजा घर में रखी हुई हर चीज जैसे मूर्ति और अन्य पूजा की सामग्री का भी बड़ा महत्व माना जाता है। आइये जानते है इसके बारें में।
पूजा सामग्री का भी होता है महत्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर यानि मंदिर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। कहा जाता है कि, जिस घर में पूजा पाठ सही से होती है उस घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है लेकिन वास्तु में पूजा घर में रखी हुई हर चीज जैसे मूर्ति और अन्य पूजा की सामग्री का भी बड़ा महत्व माना जाता है। वास्तु में बताया गया है कि मंदिर में हमें कौन सी मूर्ति या वस्तु को रखना चाहिए और कौन सी वस्तु को रखना नहीं चाहिए। कुछ चीजे ऐसी होती हैं जिन्हे मंदिर में रखना अशुभ माना जाता है।
ना रखें खंडित मूर्ति
कोशिश करें कि कभी भी मंदिर में टूटी हुई या खंडित मूर्ति को पूजा घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होता है। जिन लोगों के घर के मंदिर में टूटी हुई या खंडित मूर्ति रखी हुई होती है उनके घर में हमेशा क्लेश रहता है और घर में किसी की भी कमाई में बरकत नहीं आती।वास्तु शास्त्र में इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया है कि कभी भी अपने घर के मंदिर में रौद्र रूप वाले देवी-देवता की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर के लोगों के बीच में हमेशा लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है।

