महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया, कहा जनता से खेल रही है सरकार
इन दिनों दिल्ली की हालत प्रदूषण के वजह से काफी खराब है । दिल्ली की महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली में प्रदूषण की हालत को ध्यान में रखकर केजरीवाल सरकार पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सरकार कोई भी काम नहीं कर रही है इसके वजह से परिणाम स्वरूप दिल्ली के लोग दिल्ली की जनता को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और दिल्ली में दमे के साथ साथ गंभीर बीमारियां भी बढ़ती चली जा रही हैं । इस तरह से दिल्ली की महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगते हुए तंज कसा है ।
दिल्ली की हालत प्रदूषण से है खराब
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति चिंताजनक नहीं है । केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार के लिए दिल्ली के लोगों का स्वास्थ्य कि कोई भी प्राथमिकता नहीं है । इन्हें केवल और केवल अपने वोट बैंक सही मतलब है । उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की लापरवाही का यह आलम है कि दिल्ली के तकरीबन 971 प्रदूषण केंद्रों पर केवल 28 इंस्पेक्टरों की भर्ती की मंजूरी दी गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार किस प्रकार से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।
प्रदूषण के लिए केंद्र और केजरीवाल सरकार जिम्मेदार
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कही कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों सरकारें दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं । उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण होने का मुख्य कारण वाहन है । कुल प्रदूषण में 30% और केवल प्रदूषण वाहनों से होता है । उन्होंने बताया कि 5 साल पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार में 5223 बस एनटीपीसी के बारे में छोड़कर गई थी जो कम होकर अब 3951 बसे रह गई हैं।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाने के पश्चात केंद्र सरकार और केजरीवाल सरकार में कांग्रेस को लेकर थोड़ी सी उठापटक हो रही है लेकिन सरकार इस कोशिश में है कि दिल्ली के पर्यावरण में जो भी असंतुलन हुआ है उसे सुधार किया जाए जिसके लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार कोशिश कर रहे हैं।
भारत और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर



