सायरा बानो ने मजबूर हो कर पीएम मोदी से मदद मांगीBollywood Crime Featured Article News Trending हिन्दी लेख 

जाने आखिर क्यों मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानो ने मजबूर हो कर पीएम मोदी से मदद मांगी

ये तो सब जानते है कि दिलीप कुमार और सायरा बानो बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक है. बता दे कि आज कल दिलीप कुमार की तबियत काफी नासाज चल रही है. वही दूसरी तरफ सायरा बानो ने मजबूर हो कर पीएम मोदी से मदद मांगी है. वैसे आप सोच रहे होंगे कि आखिर सायरा बानो ने पीएम मोदी से मदद क्यों मांगी है. दरअसल आज कल दिलीप कुमार अपनी सेहत और प्रॉपर्टी के कारण काफी चर्चा में है. गौरतलब है कि दिलीप कुमार और सायरा बानो की कोई औलाद नहीं है. यही वजह है कि अब उनकी प्रॉपर्टी को लेकर कई खबरे सामने आ रही है.

आखिर क्यों मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानो ने मजबूर हो कर पीएम मोदी से मदद मांगी

इसके इलावा बिल्डर समीर भोजवानी, जिसने दिलीप कुमार की प्रॉपर्टी पर अपना हक़ होने का झूठा दावा किया है, वो भी जेल से रिहा हो चुका है. दरअसल समीर भोजवानी, दिलीप कुमार के बंगले के दो प्लॉट पर खुद का हक जमा कर बैठा है. जी हां उसका दावा है कि वही इन दो प्लॉट्स का मालिक है. बहरहाल अब वो जेल से आजाद हो चुका है और ऐसे में सायरा बानो काफी डर गई है. यही वजह है कि अब सायरा बानो ने मजबूर हो कर पीएम मोदी से मदद मांगी है.

गौरतलब है कि दिलीप साहब का बंगला मुंबई के बांद्रा के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है. वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि सायरा बानो ने बकायदा ट्वीट करके पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है. जी हां सायरा बानो ने ट्वीट करके यह लिखा है कि मैं सायरा बानो खान पीएम नरेंद्र मोदी से अनुरोध करती हूँ कि भू माफिया समीर भोजवानी अब जेल से आजाद हो गया है. यहाँ तक कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा तसल्ली देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

इसके साथ ही सायरा बानो ने लिखा है कि पद्मभूषण से सम्मानित किए गए व्यक्ति को धमकी दी जा रही है. ऐसे में वो पीएम मोदी से मुंबई में मुलाक़ात करने का निवेदन करती है. गौरतलब है कि सायरा बानो ने समीर भोजवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके तहत मुंबई पुलिस आर्थिक अपराध शाखा ने इस बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इसके इलावा ईओडब्ल्यू ने इस साल अप्रैल के महीने में समीर भोजवानी को गिरफ्तार किया था.

 

दरअसल समीर भोजवानी ने दिलीप कुमार की प्रॉपर्टी के फर्जी पेपर तैयार करवाएं थे. जिसके कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. मगर अब वो जेल से बाहर आ चुका है. तो ऐसे में सायरा बानो ने मजबूर हो कर पीएम मोदी से मदद मांगी है और साथ ही ये अपील भी की है कि उन्हें इस बिल्डर की गुंडागर्दी से बचाया जाएँ.

 

 

 

देश भर से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
क्यों मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानो ने मजबूर हो कर पीएम मोदी से मदद मांगी
Article Name
क्यों मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानो ने मजबूर हो कर पीएम मोदी से मदद मांगी
Description
वही दूसरी तरफ सायरा बानो ने मजबूर हो कर पीएम मोदी से मदद मांगी है. वैसे आप सोच रहे होंगे कि आखिर सायरा बानो ने पीएम मोदी से मदद क्यों मांगी है. दरअसल आज कल दिलीप कुमार अपनी सेहत और प्रॉपर्टी के कारण काफी चर्चा में है.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment