डायबिटीज की बिमारी में शरीर के लिये फायदेमंद होता है अखरोटhealth Lifestyle 

जानियें क्यों डायबिटीज की बिमारी में शरीर के लिये फायदेमंद होता है अखरोट

हमारे शरीर के लिये हेल्दी डाइट लेने से हम सब बहुत सी बीमारियों से दूर रह सकते है। ऐसे लोग जिन्हे टाइप-2 डायबिटीज़ है उन्हें तो हेल्दी डाइट लेना बहुत ही आवश्यक होता हैं। इतना ही नहीं अगर आप रोज एक अच्छी डाइट लेते है तो ये डायबिटीज़ को काफी हद तक कण्ट्रोल भी करती है। हेल्थी डाइट लेने से डाइबिटीज़ से जुड़े बहुत से जोखिम भी कम हो जाते है। दोस्तों क्या आप जानते है कि अखरोट एक ऐसी चीज़ हैं, जो बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इन्हें अपने रोजाना की डाइट में शामिल करने से न सिर्फ शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है बल्कि और भी ज्यादा स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

इन चीजो को कंट्रोल करने में मदद करता है नट्स

नट्स हमारी सेहत केै लिेये फायदेमंद तो होते ही है इसके अलावा ये हमारे बालों और त्वचा का भी ख्याल रखते है। इतना ही नहीं वज़न घटाने और डाइबिटीज को कण्ट्रोल करने में भी नट्स काफी लाभदायक होते हैं। नट्स की बात करें तो अखरोट बहुत ही लाभदायक होता है, जो शरीर के ब्लड सुगर को कण्ट्रोल करने में बहुत मदद करता है।

अखरोट में भरपूर मात्रा में पाई जाती है ये चीज

आपको ज्ञात करा दे कि बहुत से विशेषज्ञ टाइप-2 डाइबिटीज के मरीजों को रोज भीगे अखरोट को खाने की सलाह देते है। डायबिटीज़ से पीड़ित हर मरीज़ को अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। आपको बता दें कि अखरोट में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। फाइबर हमारे शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है, जिससे हमारे शरीर में शुगर का लेवल अचानक से नहीं बढ़ता।

खास बात

वहीं, बहुत से लोग नट्स को प्रयोग में लाने से पहले भिगो देते है लेकिन क्या आप जानतें है कि खाने से पहले अखरोट को क्यों भिगोया जाता है? कई हेल्थ स्पेशलिस्ट्स का ऐसा मानना है कि अखरोट, बादाम आदि नट्स में पाए जाने वाले एन्ज़ाइम पचने में मुश्किल पैदा करते है, उन्हें भिगोकर खाने से वो आसानी से पच जाते है।

Related posts

Leave a Comment