हम अपनी लाइफस्टाइल में इन जरूरी कदमों को अपनाकर कम कर सकते है अपना वजनhealth Lifestyle 

जानियें कैसे हम अपनी लाइफस्टाइल में इन जरूरी कदमों को अपनाकर कम कर सकते है अपना वजन

जब भी वजन कम करने की बात हमारे सामने आती है तो आमतौर पर हम सभी के दिमाग में एक ऐसी तस्वीरें बनने लगती हैं, जिनमें भोजन की थाली में रूखा-सूखा खाना रखा हो या जिम में मौजूद ढेर सारी मशीनें। यही सबसे बड़ा कारण है कि हममें से बहुत से लोग अपना वजन कम करने या उसे नियंत्रित करने को लेकर थोड़ा सा लापरवाह हो जाते हैं।

खास बात

वहीं, लोगों का यह सोचना होता है कि रूखे-सूखे भोजन के सहारे आखिर कब तक जिया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर जिम उन्हें अपनी पहुंच से दूर की बात लगती है। इसके दो कारण हैं। पहला तो रोजमर्रा की जिंदगी से फुर्सत ही नहीं मिलती कि हर कोई जिम तक पहुंच सके और दूसरा आर्थिक मामले भी राह में रोड़ा बन जाते हैं।

रिफाइंड क्राब्स के ये होते है प्रमुख स्त्रोत

रिफाइंड काब्र्स ऐसे काब्र्स होते हैं, जिनसे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व और फाइबर की पूर्ति नहीं होती है। कारण यह है कि, प्रोसेसिंग करते समय डाइजेस्टिव काब्र्स इनसे हट जाते हैं। इस कारण से न केवल आवश्यकता से ज्यादा भोजन शरीर में पहुंचता है, बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बनता है। रिफाइंड काब्र्स के प्रमुख स्त्रोत हैं मैदा, ब्रेड, महीन चावल, पेस्ट्री, विभिन्न स्नैक्स, मिठाईयां, पाश्ता, नूडल्स, मैकरोनी आदि। बेहतर होगा कि मल्टीग्रेन आटा, चोकरयुक्त आटा, मोटा चावल आदि का सेवन अधिक करें और रिफाइंड काब्र्स से दूर रहें। मौजूदा दौर में कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है कि हमारा पाचनतंत्र मजबूत बना रहे।

शरीर में होनी चाहिए पानी की पर्याप्त मात्रा

यह बेहतर रहेगा कि भोजन करने से कुछ देर पहले पानी पिएं या थोड़ी देर बाद। आजकल के मौसम और कोरोना वायरस के संक्रमण से शरीर को सुरक्षित रखने के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा रहना बहुत जरूरी है। शरीर जितना ज्यादा हाईड्रेटेड रहेगा, उतना ही हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

हाल ही में हुए अध्यन में पाया गया ये चीज

हाल ही में हुए अध्ययनों से पता चला है कि कच्चे रूप में खाए जाने पर सलाद और सब्जियां शरीर को कूल रखने में मदद करती हैं, जबकि मौजूदा दौर में कोरोना वायरस और अन्य प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए यह जरूरी है कि सलाद और सब्जियों को उबालकर, भूनकर या सेंककर ही खाया जाए। इससे शरीर को वार्म रखने में काफी मदद मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment