भूतेश्वर महादेव मंदिर की हुई यह दुर्गति चक्रवाती तूफान “वायु” के कारण
भूतेश्वर महादेव मंदिर की दुर्गति : चक्रवाती तूफान “वायु” कहीं कहर बरपा रहा तो कहीं राहत भी प्रदान कर रहा है| गुजरात के पोरबंदर पहुँचते ही तूफान वायु ने खेल कर दिया| यहाँ पर सदियों पुराने भगवान शिव के भूतेश्वर महादेव मंदिर को भारी क्षति पहुंची है| दुखद बात यह है कि पूरा मंदिर बर्बाद हो गया है|
राजस्व विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव पंकज कुमार ने कल कहा था कि चक्रवाती तूफान वायु दोपहर बाद गुजरात के तटीय इलाके की ओर अग्रसर होगा| राज्य सरकार इसके लिए पहले से तैयार थी| सेंसिटिव एरिया से लोगों को हटवाकर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया था ताकि किसी की जान खतरे में न आ पाए|
भूतेश्वर महादेव मंदिर की दुर्गति हुई लेकिन समझे सारी बातो को
तूफान वायु के चलते तेज़ हवाएं चलने लगी जिससे समुद्र ने विराट रूप धारण कर विकट हालात पैदा कर दिए| वेरावल तटीय इलाके के मछुआरों ने दावा किया है कि इसकी चपेट में आने से 40-45 नाव नष्ट हो चुकी है|
छत्तीसगढ़ में होगा नया प्रयोग , ट्रैफिक पुलिस को मिलेगा “पुलिस एसी हेलमेट”
कोस्ट गार्ड डीआईजी इक़बाल सिंह चौहान ने बताया कि कोस्ट गार्ड पिछले हफ्ते से ही हालात पर नज़र बनाये हुए है ओर यह पक्का कर लिया गया है कि कोई मछुवारा या नाव समुद्र की तरफ न हो| विज्ञान मंत्रालय के अनुसार तूफान वायु गुरूवार दोपहर के बाद अपनी गति और दिशा बदलेगा| अभी यह नार्थ-नॉर्थवेस्ट है लेकिन बहुत जल्द यह नॉर्थवेस्ट की दिशा की और 160 किलोमीटर की मैक्सिमम स्पीड के साथ सौराष्ट्र ,द्वारका , सोमनाथ और जूनागढ़ की ओर बढ़ेगा|
इससे ट्रेनों की आवाजाही पर भी गहरा असर पड़ा है| गुजरात आने-जाने वाले यात्रियों को कुछ तकलीफ उठानी पड़ सकती है| कुल 86 ट्रेनों की आवाजाही ठप हो चुकी है| यह कदम यात्री सुरक्षा के तहत उठाया गया है| इसके साथ ही विशेष राहत ट्रेनों को चलने का प्लान है|

भूतेश्वर महादेव मंदिर का बर्बाद होना केदारनाथ त्रासदी की याद दिलाता है जब मंदिर का मुख्या पूजा गृह ही बच पाया था और यहाँ तक कि भगवान आदि शंकराचार्य जी का मंदिर भी नष्ट हो गया था| यह एक शुद्ध सनातनी धर्मी होने के नाते पीड़ादायी है| भगवान का प्रकोप उनके ही स्वरूपों पर आना विस्मय और दुखदाई है लेकिन जल-वायु परिवर्तन के पीछे मनुष्य के ही पाप है जिसका नकारात्मक असर उसे देखने को मिल जाता है|
उत्तर भारत को बड़े स्तर की राहत दे गया चक्रवाती तूफान वायु

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

