युवराज को मिले शानदार फेयरवेल, सोशल मीडिया पर उठ रही हैं मांग
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज युवराज सिंह जब मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो उनकी बल्लेबाजी को देख, सामने मौजूद विरोधी टीम पस्त हो जाती थी। यही नहीं जब उनका बल्ला एक बार गेंद की पकड़ में आ जाता था तो वह फिर गेंद को लगातार बाउंड्री रेखा के बाहर ही भेजते रहते थे, लेकिन हाल ही में युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है और उसी के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार उनके द्वारा दिए गए योगदान की चर्चा जोरों शोर से चल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड भी शुरू हो गया है और लोगों ने इस बात की मांग शुरू कर दी है कि युवराज सिंह को शानदार फेयरवेल दिया जाना चाहिए।
क्या है लोगों की अपील –

दिल्ली के खिलाफ तगड़ी पारी के बाद क्रिकेटर युवराज सिंह ने रिटायरमेंट पर करी गल
युवराज सिंह ने कल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा लेने का फैसला कर लिया और उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की और उसके बाद उन्होंने अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट के जरिए भी एक ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा लेने वाले हैं और आने वाले समय में वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा नहीं होंगे। उसके बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए लोगों ने अपील शुरू कर दी कि युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जितनी जिम्मेदारी और जितना योगदान दिया है उसे देखते हुए युवराज सिंह को शानदार फेयरवेल मिलना चाहिए।
युवराज सिंह पर अमित शाह ने दिया यह बयान
युवराज सिंह को शानदार फेयरवेल मिले इसके लिए लोगों ने ट्विटर पर हैस्टैग #farewellforyuvraj को उनके संन्यास की घोषणा करने के दूसरे दिन ट्विटर पर बरकरार किए रखा। देखते ही देखते युवराज सिंह को शानदार फेयरवेल मिले इसके लिए हजारों और लाखों की संख्या में ट्वीट आने लगे क्योंकि अगर युवराज के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर नजर डाली जाए तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को जो उपलब्धियां दिलाई हैं वह कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण हैं, यही वजह है कि लोग चाहते हैं कि युवराज सिंह को शानदार फेयरवेल मिले।
वर्ल्ड कप 2011 के हीरो क्रिकेटर युवराज सिंह ने क्रिकेट से किया संन्यास का एलान

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

