अंपायर से बहस बाजी के कारण विराट कोहली पर लगा मैच फीस का 25% जुर्माना
शनिवार को भारतीय टीम और अफगानिस्तान की टीम के बीच विश्वकप का 28 वा मुकाबला इंग्लैंड के साउथम्पटन में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 224 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम मात्र एक 213 रनों पर ऑल आउट हो गई। हालांकि इस मैच में अफगानिस्तान की टीम के जीतने के आसार भी नजर आ रहे थे मगर भारतीय टीम के लिए बुरी खबर यह रही कि अंपायर से बहस बाजी के कारण भारतीय कप्तान विराट कोहली पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। विराट कोहली के गुस्से के कारण उन्हें जुर्माना झेलना पड़ रहा है।
विराट कोहली ने की थी अंपायर से बहस बाजी
दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जब शमी अहमद मैच का तीसरा ओवर फेंक रहे थे। उस समय अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरत उल्लाह के पैड पर मोहम्मद शमी की बाल लगी। जिसके बाद भारतीय टीम ने अपील की मगर अंपायर ने इसे नाट आउट करार दिया। काफी सोचने समझने के बाद विराट कोहली ने डीआरएस का प्रयोग किया। जिसमें यह नजर आ रहा था कि गेंद स्टंप पर तो लग रही थी मगर वह लेग साइड के बाहर पिच हुई थी। जिसके बाद थर्ड अंपायर ने भी नॉट आउट दे दिया। जिस कारण विराट कोहली मैदान पर अंपायर अलीम दार से उलझ गए।
आगे हो सकते हैं एक टेस्ट और 2 वनडे मैचों से बाहर
यदि विराट कोहली 15 जनवरी 2020 तक फिर से इसी तरह का कोई काम करते हैं तो उनके चार दोषपूर्ण अंक हो जाएंगे। जिसके बाद उन्हें एक टेस्ट और 2 वनडे मैचों से बाहर कर दिया जाएगा। फिलहाल विराट कोहली के केवल दो दोषपूर्ण अंक हैं। पहला दोषपूर्ण अंक उन्हें जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में मिला था जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने दूसरा दोषपूर्ण अंक हासिल कर लिया। ऐसे में विराट कोहली अगले जनवरी तक कोई और गलती ना करें तो ही बेहतर होगा।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



