कोहली मोदी बधाईBollywood Entertainment Featured Article News Trending 

विराट कोहली ने दी नरेंद्र मोदी को बधाई

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम कब घोषित हो चुके हैं और इस बात पर पूरी तरीके से मुहर लग गई है कि देश अगले प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को फिर से देखेगा और आने वाले 5 साल मोदी सरकार के होंगे। हालांकि पूर्ण बहुमत से बन रही इस सरकार को लेकर कई लोगों के मन में विभिन्न प्रकार के सवाल उठ रहे थे लेकिन मोदी के द्वारा देश को दिए गए संबोधन में इस बात को साफ कर दिया गया है कि वह आने वाले 5 सालों में बदनीयति से कोई भी काम नहीं करेंगे। और इसी बीच भारतीय विश्व कप टीम के कप्तान विराट कोहली ने मोदी को बधाई दी है।

क्या कहा कोहली ने –

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम अब आ चुके हैं और नरेंद्र मोदी एक बार फिर से सत्ता में वापसी कर रहे हैं और देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में जल्दी में शपथ लेंगे इसी बीच बधाई कल सिलसिला लगातार जारी है और मोदी को अप्रत्याशित जीत की बधाई दी जा रही है। विराट कोहली ने भी नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए मोदी को बधाई दी है। विराट ने लिखा है कि – बधाई हो नरेंद्र मोदी जी। हमें विश्वास है कि भारत आपके विजन के साथ बड़ी ऊंचाइयों पर जाने वाला है। जय हिंद। 
आपको बता दें कि विश्वकप 2019 जल्द ही शुरू होने वाला है और विराट कोहली भारतीय विश्व कप टीम की कप्तानी कर रहे हैं और इसी दौरान समय निकालकर कोहली ने पीएम मोदी को बधाई दी। लोगों को भी उम्मीद रहेगी कि कोहली बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन करते हुए विश्व कप भी भारत की झोली में लेकर आएं दूसरी ओर इस बार के विश्व कप में टीम इंडिया को विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है अब देखना यह है कि विराट कोहली की टीम किस तरीके से एक नया इतिहास रच सकती है। इससे पहले नरेंद्र मोदी को कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्रियों के द्वारा बधाई संदेश दिया जा चुका है और विराट कोहली ने भी अब पीएम मोदी को बधाई दी है।

Related posts

Leave a Comment