आईपीएल बल्लेबाजBreaking News Cricket Trending 

आईपीएल में इतना रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं विराट कोहली,

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच कल जबर्दस्त मुकाबला हुआ लेकिन इसी मुकाबले में कई घटनाओं ने इस मैच को काफी विवादित बना दिया। जहां एक ओर अंपायर की एक गलती ने एबी डीविलियर्स जैसे बल्लेबाज की मेहनत पर पानी फेर दिया तो वहीं आरसीबी को जीत का मुंह देखने के लिए भी तरसना पड़ा। फिलहाल इन सब से परे विराट कोहली आईपीएल में रिकॉर्ड पारी खेलते हुए एक नए बल्लेबाज का नाम कर लिया है तो चलिए जानते हैं कौन सा रिकॉर्ड विराट कोहली ने बनाकर, आईपीएल में बल्लेबाज की कौन सी सूची में शामिल हो गए हैं।

आईपीएल में विराट कोहली ने पूरा किया 5 हजार रन – 

विराट कोहली मैदान के शेर इसीलिए नहीं कहे जाते क्योंकि वह बेहतरीन खेलते हैं। बल्कि कोहली को विराट पारी खेलने वाला खिलाड़ी इसलिए भी कहा जाता है कि क्योंकि विराट कोहली अक्सर टीम की नैया भी पार लगा देते हैं। और अब तक विराट ने आईपीएल में शानदार पारी खेलते हुए 5000 रन पूरे कर लिए हैं। वहीं ऐसा करने वाले विराट कोहली आईपीएल के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
इससे पहले सुरेश रैना ने भी आईपीएल में 174 पारियां खेलकर 5034 रन पूरे किए हैं और विराट कोहली सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ने से अब कुछ ही दूर हैं।  विराट ने 157 पारियां खेलकर 5000 रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड में विराट कोहली ने कुल 4 शतक लगाए हैं और 34 अर्धशतक।
अगर किस्मत ने साथ दिया तो विराट कोहली आईपीएल 2019 के बारे 12वें संस्करण में सुरेश रैना के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगे।  एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के दौरान विराट कोहली ने 5000 रनों को पूरा किया है।
गौरतलब है कि कल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस की शानदार जीत हुई लेकिन इस जीत में अंपायर एस रवि की एक गलती ने पूरे मैच के रोमांच पर पानी फेर दिया।

Related posts

Leave a Comment