पिता बनने वाले हैं कपिल शर्मा
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो के जरिए अपने करियर को नई उड़ान देने वाले कपिल शर्मा जल्द ही पापा बनने वाले हैं। जी हां, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है कि कपिल शर्मा शो कॉमेडी के जरिए लोगों को अभी तक हंसाते थे वह जल्द ही अपने बच्चे को भी हंसाते हुए नजर आएंगे। तो चलिए बिना देर किए हुए आपको बताते हैं किस वजह से कपिल शर्मा पिता बनने वाले हैं।
पेट से हैं गिन्नी –
अरे! अरे! आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है दरअसल गिन्नी, शर्मा की पत्नी का नाम है और कपिल अब पिता बनने वाले हैं।
Dad-to-be Kapil Sharma spending more time with pregnant Ginni https://t.co/OiX3gDNqbN pic.twitter.com/wZ33odYCZg
— India Today Showbiz (@Showbiz_IT) May 24, 2019
जी हां, इस बात के लिए पहले से ही अंदेशा लगाया जा रहा था कि शायद कपिल की पत्नी गर्भवती है लेकिन इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी पर इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस बात का दावा किया गया है कि कपिल शर्मा ज्यादा से ज्यादा वक्त अपनी पत्नी के साथ गुजार रहे हैं क्योंकि शर्मा पिता बनने वाले हैं और उनकी पत्नी जल्द ही मां बनने वाली हैं। क्योंकि शर्मा जी की पत्नी प्रेग्नेंट है और कपिल इस समय उनके साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं।
आपको बता दें कि शर्मा काफी लंबे वक्त से अवसाद में थे क्योंकि उनका कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो जब से बंद हुआ था उसके बाद उनकी एक दो फिल्में भी आई जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से पिट गई इसलिए वह अवसाद में चले गए बाद में उन्होंने शादी करने का निश्चय किया और वह शादी के सात फेरों के साथ एक नई शुरुआत करने लगे।
कपिल शर्मा की पहली फिल्म किस किसको प्यार करूं बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर ली थी लेकिन उसके बाद उनकी वाइफ फिरंगी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

