विनोद खन्ना के बाद अब उनकी पत्नी गीतांजलि का भी निधनBollywood Breaking News Featured Article Knowledge News Social Media Trending हिन्दी लेख 

बड़ी खबर.. विनोद खन्ना के बाद अब उनकी पत्नी गीतांजलि का भी निधन हुआ, बॉलीवुड को लगा काफी बड़ा झटका

ये तो सब जानते है कि पिछले साल बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए थे. बता दे कि एक बार फिर से विनोद खन्ना के परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट चुका है. जी हां दरअसल विनोद खन्ना के बाद अब उनकी पत्नी गीतांजलि का भी निधन हो चुका है. गौरतलब है कि गीतांजलि विनोद खन्ना की पहली पत्नी थी और अक्षय तथा राहुल खन्ना की माँ थी.

विनोद खन्ना के बाद अब उनकी पत्नी गीतांजलि का भी निधन हुआ

हालांकि विनोद खन्ना ने अपनी पहली पत्नी गीतांजलि से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी कर ली थी. मगर गीतांजलि इसके बावजूद भी विनोद खन्ना की पत्नी ही कहलाती थी. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो गीतांजलि ने कभी भी विनोद खन्ना का साथ नहीं छोड़ा था. ऐसे में विनोद खन्ना के बाद अब उनकी पत्नी गीतांजलि का भी निधन होना अक्षय खन्ना और उनके भाई के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. गौरतलब है कि माँ के निधन से पहले अक्षय खन्ना अपनी माँ के साथ अपने मांडवा वाले फार्म हाउस पर गए थे. जहाँ वो अक्सर जाते रहते है.

दरअसल पंद्रह दिसंबर की दोपहर को गीतांजलि की तबियत काफी खराब हो गई थी. ऐसे में गीतांजलि अपने घर के ही नजदीक के किसी डॉक्टर के पास चली गई. बता दे कि डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाईयां लिख कर दी थी. इसके बाद गीतांजलि आराम करने के लिए अपने कमरे में चली गई. इसके बाद रात को करीब नौ बजे अक्षय खन्ना अपनी माँ के कमरे में उनकी तबियत देखने के लिए गए थे. बरहलाल इस दौरान गीतांजलि का शरीर एकदम ठंडा पड चुका था.

गौरतलब है कि अपनी माँ की ऐसी हालत देख कर अक्षय खन्ना काफी घबरा गए और उन्होंने फ़ौरन अपने भाई राहुल खन्ना को फोन किया. जिसके बाद अक्षय और उनके भाई राहुल खन्ना फ़ौरन अपनी माँ को अस्पताल ले गए. बता दे कि अस्पताल उनके घर से करीब बीस किलोमीटर की दूरी पर था. मगर अफ़सोस कि अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वही अगर गीतांजलि की उम्र की बात करे तो उन्होंने सत्तर साल की उम्र में अपनी आखिरी साँस ली थी.

 

बरहलाल विनोद खन्ना के बाद अब उनकी पत्नी गीतांजलि का भी निधन होने से पूरा बॉलीवुड काफी हैरान और सदमे में है. ऐसे में हम तो यही दुआ करते है कि भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे.

 

 

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
बड़ी खबर.. विनोद खन्ना के बाद अब उनकी पत्नी गीतांजलि का भी निधन हुआ
Article Name
बड़ी खबर.. विनोद खन्ना के बाद अब उनकी पत्नी गीतांजलि का भी निधन हुआ
Description
बता दे कि एक बार फिर से विनोद खन्ना के परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट चुका है. जी हां दरअसल विनोद खन्ना के बाद अब उनकी पत्नी गीतांजलि का भी निधन हो चुका है. गौरतलब है कि गीतांजलि विनोद खन्ना की पहली पत्नी थी और अक्षय तथा राहुल खन्ना की माँ थी.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment