Featured Article Interesting 

वास्तु नहीं समझ आया तो लॉटरी में निकला 5 करोड़ का फ्लैट, वापिस कर दिया

दोस्तों, हिंदुस्तान में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो फ्री में मिलने पर कूड़ा भी नहीं छोड़ते। उसमें भी कुछ ना कुछ ढूंढ ही लेते हैं। लेकिन यहां आज हम आपको बताने जा रहे हैं, एक ऐसे शख्स के बारे में जिसने करोड़ों रुपए का फ्लैट सिर्फ इस बात के लिए छोड़ दिया की उसको उस फ्लैट वास्तु सही नहीं लगा। वो भी मुंबई जैसे शहर में! जहां लोग एक छोटी सी खोली, एक छोटे से चौल के लिए लाखों-करोड़ों रुपये देने को तैयार है।वहीँ इस शख्स ने लॉटरी में निकला 5 करोड़ रुपए का फ्लैट, सिर्फ इतनी-सी बात के लिए छोड़ दिया की उसे इस घर का वास्तु समझ में नहीं आया।

दरअसल ये शख्स मुंबई का रहने वाला है और उसका नाम विनोद शिरके। यह जनाब शिवसेना के कार्यकर्ता हैं। पिछले साल दिसंबर में महाड़ा द्वारा निकाली गई लॉटरी में इनके दो फ्लैट निकले थे। एक की कीमत 5 करोड़ और दूसरे की कीमत 5।8 करोड़ रूपए बताई जा रही है। लेकिन दूसरे वाली फ्लैट का वास्तु-शास्त्र समझ में न आने के कारण इन्होने वो महाड़ा को वापस कर दिया।

अब सवाल ये है कि, क्या ऐसे लोग अभी भी हैं ,जिनके लिए सेटिस्फेक्शन यानी की संतुष्टि बहुत जरूरी है? एक तरफ जहाँ इन जनाब ने करोड़ों रुपए का फ्लैट वापस कर दिया वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो किसी की जेब काटने से भी नहीं कतराते।

दोस्तों, आपकी नज़र में ये क्या है? समझदारी या बेवकूफी? आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिख कर भेजे।

Summary
वास्तु नहीं समझ आया तो लॉटरी में निकला 5 करोड़ का फ्लैट, वापिस कर दिया
Article Name
वास्तु नहीं समझ आया तो लॉटरी में निकला 5 करोड़ का फ्लैट, वापिस कर दिया
Description
क्या ऐसे लोग अभी भी हैं ,जिनके लिए सेटिस्फेक्शन यानी की संतुष्टि बहुत जरूरी है? एक तरफ जहाँ इन जनाब ने करोड़ों रुपए का फ्लैट वापस कर दिया
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment